फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गाली-गलौज के विरोध पर दबंगों ने छत से बरसाए ईंट-पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन
हमले में महिला व बच्ची घायल, आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडाली। मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव मुरलीपुर में शुक्रवार रात दो आरोपियों ने मोहल्ले में जमकर गाली-गलौज की। ग्रामीणों ने विरोध किया तो आरोपियों ने छत पर चढ़कर पड़ोस के मकान पर ईंट-पत्थर फेंके, जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इनमें एक बच्ची के पैर में चोट पहुंची है।
विज्ञापन

गांव मुरलीपुर में शुक्रवार रात करीब 11 बजे मुनेंद्र कुमार के घर के बाहर गांव के ही विपिन और फतेहपाल बेवजह मोहल्ले के लोगों को गालियां दे रहे थे। मुनेंद्र कुमार ने घर के बाहर निकलकर उन्हें गाली-गलौज करने से मना किया तो आरोपी आपा खो बैठे और मुनेंद्र को अपशब्द कहने लगे। विवाद बढ़ने पर आरोपी विपिन और फतेहपाल अपने घर की छत पर चढ़ गए और मुनेंद्र के मकान पर ईंट-पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। हमले में मुनेंद्र के छोटे भाई की पत्नी मोनी के सिर में ईंट जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं मुनेंद्र की बेटी गुनगुन भी पैर में ईंट लगने से घायल हो गई। चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी मौके से भाग गए। परिजनों ने तुरंत घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित मुनेंद्र की तहरीर पर मुंडाली थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

सीओ किठौर सौम्या अस्थाना ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें