बिजनौर में शास्त्री चौक पर होती मारपीट स्रोत वीडियो ग्रेब
बिजनौर। बिजनौर के शक्ति चौराहे पर किसी बात को लेकर छात्रों और थार में सवार एक युवक के बीच कहासुनी हो गई। शुरुआत में तो छात्र हावी रहे लेकिन कार सवार ने डंडा निकालकर छात्रों की जमकर पिटाई की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सोमवार को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें नजर आ रहा है कि चौराहे पर किसी कॉलेज के कुछ छात्र खड़े हुए हैं तभी थार में सवार एक युवक के साथ उनकी कहा सुनी हो जाती है। इसी बीच कार सवार युवक डंडा निकाल कर लाया और छात्रों की जमकर पिटाई की। हालांकि, वीडियो कई दिन पुराना बताया जा रहा है। शहर कोतवाल उदयप्रताप ने बताया कि मामला जानकारी में नहीं हैं। इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। वीडियो के आधार पर जानकारी की जा रही है।