फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पाखंडी जब जाल फैलाने लगे, देव दयानंद याद आने लगे...

विज्ञापन
विज्ञापन
- आर्य समाज सदर दयानंद पथ में वेद प्रचार समारोह का समापन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। आर्य समाज दयानंद पथ सदर की ओर से चल रहा तीन दिवसीय वेद प्रचार समारोह रविवार को संपन्न हुआ। आचार्य जगदीश वाचस्पति के ब्रह्मत्व में यजमान ऋतु, मनीष प्रताप, सरला, अशोक गोयल, अल्पना, सचिन चौधरी रहीं।
कार्यक्रम में आर्य जगत के भजनोपदेशक अजय आर्य ने भजनों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने पाखंडी जब जाल फैलाने लगे, देव दयानंद याद आने लगे...भजन सुनाकर अंधविश्वास के खिलाफ जागरूक रहने की प्रेरणा दी। आर्य समाज के वरिष्ठ सहयोगी मनीष प्रताप, अजय कुमार और अशोक गोयल को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि वेद केवल हिंदुओं का नहीं समस्त मानवता के धर्म ग्रंथ हैं। इसमें किसी प्रकार की मिलावट नहीं हुई क्योंकि यह ईश्वर की कृति है। हमें इस अनंत ज्ञान को जीवन में उतारकर अपने चरित्र को पवित्र बनाना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि आचार्य योगेश भारद्वाज ने कहा कि स्वामी दयानंद को समाज में दोबारा प्रतिष्ठित करने के लिए हमें मंदिरों तक सीमित न रहकर जन-जन तक पहुंचना होगा। आर्य समाज का विस्तार तभी संभव है, जब हम शिक्षा क्षेत्र में सक्रिय हों। नई पीढ़ी को वैदिक सिद्धांतों से जोड़ने के लिए गुरुकुलों और आधुनिक विद्यालयों की स्थापना अनिवार्य है। शिक्षा का लक्ष्य केवल धन अर्जन नहीं है। यह श्रेष्ठ चरित्रवान नागरिक तैयार करने के लिए होनी चाहिए।
अध्यक्षता उद्यमी अजय गुप्ता ने की। डॉ. प्रशांत ने संस्कृत एवं महर्षि दयानंद के महान व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। आर्य समाज के मंत्री डॉ. समरेंद्र ने संचालन किया। प्रधान मांगे राम ने आगंतुकों एवं सहयोगियों का आभार जताया।
विज्ञापन

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र, चंद्रकांत, संजय गुप्ता, सुशील बंसल, सत्यपाल सिंह, सूरजपाल, सत्यपाल मेहंदीरत्ता, कमलकांत, तेजवीर सिंह, चंद्र कुमार, आरपी सिंह चौधरी, रामपाल सिंह, आनंदप्रकाश त्यागी, अशोक सुधाकर, रविंद्र सिंह, विजय प्रेमी, अपर्णा अग्रवाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें