मोदीनगर। भोजपुर के कस्बा फरीदनगर में पैर पर थूकने का विरोध करने पर दबंग ने व्यक्ति पर कड़े और धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
कस्बा फरीदनगर निवासी वंश कंसल ने बताया कि उनके पिता योगेश कंसल शनिवार को बाजार में हेयर कटिंग के लिए जा रहे थे। आरोप है कि तभी रास्ते में विनीत कंसल ने थूक दिया। थूक योगेश कंसल के पैर पर गिरा। योगेश कंसल ने विरोध किया आरोपी ने उन पर धारदार हथियार और कड़े से हमला कर दिया। योगेश कंसल लहूलुहान होकर गिर गए। चीख सुनकर लोगों को आता देख आरोपी विनीत कंसल जान से मारने की धमकी देता हुआ वहां से भाग गया। घायल योगेश कंसल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर विनीत कंसल के खिलाफ केस दर्ज आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।