श्रीराम बारात का फीता काटकर शुभारंभ करते समाजसेवी पण्डित भूदेव शर्मा। स्त्रोत:- संवाद
माछरा। श्रीराम लीला कमेटी द्वारा मंचित रामलीला में श्रीराम द्वारा सीता स्वयंवर में धनुष तोड़ने पर श्रद्धालुओं ने जय सियाराम के नारों से जयघोष किया गया। रामलीला मैदान से श्रीराम बरात का शुभारंभ समाजसेवी एवं जिला पंचायत सदस्य पूनम भूदेव शर्मा के पति पंडित भूदेव शर्मा ने किया। बरात की एक बग्गी में श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न विराजमान थे। दूसरी बग्गी में राजा दशरथ तथा तीसरी बग्गी में गुरु वशिष्ठ विराजमान थे। बरात श्रीराम लीला मैदान से शुरू होकर धर्मशाला, कासमपुर, नंगली अब्दुल्ला, बीच पट्टी, द्वार की पट्टी, शिव मंदिर, सड़क बाजार, गुर्जर चौक, ब्लॉक मार्ग, स्वामीपुरा आदि स्थानों से निकलकर रामलीला मैदान मे समाप्त हुई। श्रद्धालुओं ने श्रीराम बरात को रोककर फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।
इस दौरान बोबी त्यागी, प्रधान राकेश त्यागी, बिजेंद्र शर्मा, सुखवीर त्यागी, कृष्ण शर्मा, शिवकुमार, जोशिल, दिनेश त्यागी, विनोद कुमार, प्रधान वीरेंद्र त्यागी, संजीव शर्मा, अनिल शर्मा, कल्लू सैनी, जब्बर सैनी, आनंद सैनी, राकेश सैनी, संजय सैन आदि बरात निकालने में सहयोगी रहे।