मेरठ। लालकुर्ती के रामा संकीर्तन मंदिर में शिवमहापुराण कथा में शनिवार को कथा व्यास पंड़ित अंबुज मिश्रा ने संसार के लोगों से आशा न करना, जब कोई न हो शंभू नाथ रटा करना...जैसे भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
उन्होंने कहा कि देवी-देवता जब भी संकट में आए और उन्होंने भोलेनाथ को याद किया तो उन्होंने सभी संकट दूर किए। इसीलिए उन्हें महादेव कहा जाता है। कथा व्यास ने कहा कि भोले बाबा सच्ची भक्ति से सबसे जल्द प्रसन्न होते हैं।
यजमान रहे मूलचंद परिवार के साथ पंडित सुधीर बाजपेयी ने विधिपूर्वक पूजन कराया। कमलेश आर्य, कविता मारवाह और मिनी सचदेवा के साथ गाए गए भजनों का श्रद्धालुओं ने आनंद लिया।
ट्रस्ट के महामंत्री सुरेश छाबड़ा ने बताया कि इस मंदिर की स्थापना 1962 में हुई। यहां हर पर्व पर विशेष आयोजन कराए जाते रहे हैं। इस अवसर पर राजेश पाराशर, नवीना छाबड़ा सहित अन्य मौजूद रहे।