फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बास्केटबाल टूर्नामेंट में मेरठ टीम की जीत

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..वेस्टर्न रोड स्थित असौड़ा हाउस जैन मंदिर में कार्यक्रम के दौरान पूजा अर्चना करते
विज्ञापन
मेरठ। सोफिया गर्ल्स स्कूल में शनिवार को सीआईएससीई यूपी रीजनल बालिका बास्केटबॉल चैंपियनशिप की शुरूआत हुई। उद्घाटन मुकाबला मेरठ और कानपुर नॉर्थ के बीच खेला गया। इसमें मेरठ ने कानपुर को एकतरफा मुकाबले में 34-12 से हराकर जीत दर्ज की। मेरठ की सौम्या बाना ने सर्वाधिक 12 प्वाइंट बनाए। अंडर-19 आयु वर्ग में मेरठ की टीम ने गोरखपुर को 45-18 से हराकर जीत दर्ज की। प्रियांशु और अनन्या ने 10-10 अंक जुटाए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि अपर नगर आयुक्त लवी त्रिपाठी ने किया। विशिष्ट अतिथि सेंट जोंस स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. सिमोना जैन, सेंट मेरिज एकेडमी के सुपीरियर ब्रदर पाल, मेरठ जोन कोऑर्डिनेटर फादर थॉमसन, सीजीएसटी अधिकारी कपिल शर्मा, जिला बास्केटबॉल संघ के उपाध्यक्ष संजय सिरोही, सह सचिव अंकुर पवार आदि मौजूद रहे। पहले दिन खेले गए मुकाबले में मेरठ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न वर्गों में जीत दर्ज की।
अंडर-14 आयु वर्ग में लखनऊ व गोरखपुर के बीच मुकाबले में गोरखपुर ने 4-19 से जीत हासिल की। अंडर-14 आयु वर्ग के दूसरे मुकाबले आगरा ने वाराणसी को 18-9 से पराजित किया। अंडर 17 आयु वर्ग में गोरखपुर और लखनऊ साउथ के बीच खेले गए मुकाबले में गोरखपुर में 15-2 से जीत दर्ज की। अंडर 14 आयु वर्ग में कानपुर साउथ और गाजियाबाद के बीच खेले गए मुकाबले में कानपुर साउथ ने 19-11 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

अंडर 14 आयु वर्ग में मेरठ में प्रयागराज की टीम को 26-05 के बड़े अंतर से हराया। अंडर-19 आयु वर्ग में लखनऊ नॉर्थ और लखनऊ साउथ के बीच मुकाबला खेला गया जिसमें लखनऊ साउथ ने 16-4 से जीत दर्ज की। अंडर-17 आयु वर्ग में गाजियाबाद और वाराणसी के बीच में मुकाबले में गाजियाबाद की टीम ने 25-2 के बड़े मार्जिन से जीत दर्ज की। अंडर-19 आयु वर्ग में कानपुर नॉर्थ ने 21-9 से जीत दर्ज की। अंडर-14 में लखनऊ ने 9-0 से जीत दर्ज की। अंडर -19 में बरेली और गाजियाबाद के बीच हुए मुकाबले में गाजियाबाद में 6-4 से जीत दर्ज की। प्रयागराज और कानपुर साउथ के बीच हुए मुकाबले में कानपुर की टीम ने 19-5 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें