फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दुनिया से मैं हारा, तो आया तेरे द्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। दुनिया से मैं हारा तो आया तेरे द्वार, यहां से गर जो हारा, कहां जाऊंगा सरकार आदि भजनों के साथ युवा वैश्य मंच के द्वारा आयोजित श्याम संकीर्तन का शुभारंभ भजन गायिका सोनम कश्यप ने किया।
विज्ञापन

श्याम भक्तों ने भजनों पर किया। श्याम संकीर्तन का आयोजन पूर्व महावीर सरस्वती शिशु मंदिर में किया गया। भजन संध्या में विशिष्ट अतिथि श्री 1008 स्वामी रामा अंकित जी महाराज, एमआईटी ग्रुप के उप चेयरमैन पुनीत अग्रवाल, भाजपा नेत्री सरोजनी अग्रवाल रहीं। दीप प्रज्ज्वलन विधायक अमित अग्रवाल, पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने किया। हर तरफ इत्र वर्षा की गई। इससे कार्यक्रम स्थल महकने लगा। मथुरा से आई सोनम कश्यप ने भजन तेरी मोर छड़ी बाबा जब भी लहराती है, भक्तों के दुख सारे ये पल में मिटाती है। भजन सुनाकर सभी का मनमोह लिया।
कार्यक्रम स्थल पर खाटू श्याम बाबा का भव्य दरबार सजाया गया। दरबार को फूलों और लाइटों से सुंदर ढंग से सजाया गया। दिल्ली से आए विकास अग्रवाल ने भजन हर ग्यारस को बाबा तेरे धाम आऊंगा, लेकर ध्वज निशान, खाटू श्याम आउंगा। सुनाकर सभी को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। संरक्षक मंडल से बबीता गुप्ता और शालिनी अग्रवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। विकास अग्रवाल ने इस बीच सांवरे हारे का सहारा तेरा नाम है, इस दुनिया में हारे हुओं को मिलता यहां आराम है भजन सुनाया। इस अवसर पर प्रदीप गोयल, अनिरुद्ध आदि काफी संख्या में श्याम भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें