स्योहारा। पत्नी के मायके से नहीं आने पर एक युवक ने बुधवार शाम घर की दूसरी मंजिल के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के गांव सब्दलपुर निवासी अवधेश (30) पुत्र राजेंद्र सिंह की पत्नी काफी समय से मायके चली में रह रही थी। बताया गया कि चार दिन पूर्व अवधेश अपनी पत्नी को लेने ससुराल गया था। पत्नी ने आने से मना कर दिया था। बताया गया कि अवधेश शराब पीने का आदी था।
पत्नी खेती की जमीन बेटे के नाम करने और शराब पीना छोड़ने का दबाव बना रही थी। अवधेश वापस गांव आ गया। बुधवार की शाम अवधेश ने दूसरी मंजिल पर बने कमरे में फंदा लगाकर छत में लगे कुंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। जब काफी देर तक वह दिखाई नहीं दिया तो परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो अवधेश मृत अवस्था में फंदे पर लटका हुआ था। अवधेश अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। सूचना मिलने पर स्योहारा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को फंदे से नीचे उतारा। शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संवाद