फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...जब गुल्लक लेकर IG को रिश्वत देने पहुंची 5 साल की मासूम

Wed, 28 Jun 2017 11:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
पांंच साल की बच्ची आईजी को रिश्वत देने पहुंची
विज्ञापन
जब पुलिस वालों ने कोई कार्रवाई नहीं की तो एक पांच साल की बच्ची अपनी गुल्लक लेकर आईजी ऑफिस पहुंच गई और कहा साहब मेरी गुल्लक ले ले, लेकिन मेरी मां को न्याय जरूर दिला दो।
विज्ञापन


बगैर पैसा पुलिस काम नहीं करती है, यह धारणा लोगों के मन में घर कर चुकी हैं। मंगलवार को पांच साल की मासूम ने आईजी को रिश्वत के तौर पर अपनी गुल्लक देकर कहा कि मेरी मम्मी की मौत के जिम्मेदार लोगों को पकड़ो। आईजी ने साथ आए बच्ची के नाना से मामला समझकर एसएसपी को अपने ऑफिस बुलाकर जानकारी ली। 
  
गंगानगर आई ब्लाक निवासी पशु चिकित्सक शांति स्वरूप की बेटी सीमा ने 29 अप्रैल को मायके में फांसी लगा ली थी। आरोप है कि सीमा का पति सरधना निवासी संजीव शर्मा और परिजन दहेज उत्पीड़न कर रहे थे। सीमा की पांच साल की बेटी मानवी है। वह नाना के पास रहती है। पुलिस ने संजीव को तो जेल भेज दिया, लेकिन अन्य चार आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई। मंगलवार को मानवी अपने नाना शांति स्वरूप और मामा रोहित कौशिक के साथ आईजी रेंज ऑफिस पहुंची। मानवी अपने साथ सिक्कों से भरी गुल्लक भी लेकर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी को बुलाकर ली जानकारी

आईजी ऑफिस पहुंची पांच साल की बच्ची
एसएसपी जे. रविंदर गौड ने आईजी को बताया कि अन्य आरोपियों को बेवजह फंसाया जा रहा है। आईजी ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि उनकी शिकायत की दोबारा जांच होगी।

आईजी रेंज रामकुमार का कहना है कि गुल्लक लेकर पांच साल की बच्ची को लेकर दो लोग आए थे। यह परिवार पहली बार मुझसे मिला। एसएसपी को बुलाकर जानकारी ली गई। पीड़ितों को कुछ तथ्य बताए हैं, जिन्हें पूरा करने पर पुलिस आरोपियों को जेल भेज सकती है।

फूट गई गुल्लक
आईजी से मिलकर लौटी मानवी के हाथ से गुल्लक आईजी ऑफिस में ही छूट गई। गुल्लक फूटी और उसके सारे सिक्के बिखर गए। गुल्लक फूटते ही मानवी मायूस हो गई। नाना और मामा ने मानवी को गले लगाकर कहा कि दूसरी गुल्लक दिलवा देंगे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें