हरियाणा की मशहूर डांसर व सिंगर सपना चौधरी
हरियाणा की मशहूर डांसर व सिंगर सपना चौधरी का नाम लेते ही मेरठवासियों के कान खड़े हो जाते हैं। वैसे आसपास के राज्यों के लोगों का भी ये ही हाल हैं। ये तो आप जानते ही होंगे कि सपना चौधरी का डांस बेहद फेमस हैं। अब इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक बार जब सपना चौधरी यूपी के मेरठ जिले में आई थीं तो लोगों ने उनके आगमन में पानी की तरह पैसा बहा था। हालांकि सपना चौधरी मेरठ में ज्यादा देर नहीं रूकी थी क्योंकि उस दौरान कार्यक्रम में हंगामा हो गया था। यहां तक कि पुलिस ने लोगों पर लाठियां बरसा दी थी। लेकिन सपना को देखने के लिए बेताब लोगों ने पुलिस की लाठियां भी खाई थी। मगर सपना चौधरी ने जो बात कहीं थी उसे याद कर आज भी मेरठवासी डांसर सपना चौधरी का बेसब्री से इंतजार करते हैं। सपना चौधरी ने क्या कहा था ये जानने के लिए आगे जरूर पढ़ें...
मुझे नहीं पता था कि मेरठ वाले इतना प्यार करते हैं
हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी
हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी जब मेरठ में आई थीं तो उन्होंने कहा था कि मुझे नहीं पता था कि मेरठ वाले मुझे इतना प्यार करते हैं। इतनी भीड़ मैंने अपने जीवन में पहले कभी नहीं देखी। साथ ही उन्होंने कहा था कि अब मेरठ कभी नहीं आऊंगी। बता दें कि सपना चौधरी मेरठ के डाबका गांव में आई थी। उस दौरान वहां इतनी भीड़ इकट्ठा हो गई थी कि पुलिस को काबू करना भारी पड़ गया था। सपना चौधरी की सबसे खास बात यह है कि वो हमेशा अकेली ही डांस करती हैं। सपना चौधरी करीब छह राज्यों हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, यूपी, राजस्थान और उत्तराखंड में कार्यक्रम कर चुकी हैं। सपना चौधरी जब भी कोई गाना गाती हैं तो सबसे पहले उसको यूट्यूब पर अपलोड करती हैं।
आपको पता हैं कि सपना चौधरी इन दिनों फेसबुक के जरिए काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में हरियाणा के गुरुग्राम में स्टेज पर परफॉर्मेंस के लिए उतरी सपना चौधरी ने अपने नए गाने पर शानदार डांस किया। सपना का डांस देखकर लोगों ने सपना पर नोटों की बारिश तक की।