फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका ने बनाया था शादी का दबाव, प्रेमी ने जहर देकर की कहानी खत्म

Fri, 19 May 2017 06:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
प्रेमिका के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में विवाह की जिद करने पर शादीशुदा प्रेमी ने प्रेमिका को पानी में जहर मिलाकर पिला दिया। युवती की मौत के बाद प्रेमी ने शव को खेत में ले जाकर फेंक दिया था। तीन माह पूर्व हुई अर्चना की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने मृतका के प्रेमी और हत्यारोपी युवक को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है। प्रेम-संबंधों में युवती ने प्रेमी पर शादी का दबाव बनाया, तो उसने जहर देकर युवती की हत्या कर दी। तीन माह तक आरोपी आराम से इधर-उधर घूमता रहा। शहर कोतवाली पुलिस ने हत्यारोपी दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी राजू पुत्र रमेशचंद को पकड़ लिया। आरोपी ने पुलिस के सामने मर्डर की पूरी बात बताई। राजू के अनुसार वह प्रेमपुरी में साइकिल पंचर की दुकान करता है। मोहल्ले की युवती से उसके काफी दिनों से प्रेम संबंध थे। अक्सर दोनों बाहर घूमने जाया करते थे। फरवरी में प्रेमिका ने शादी के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं मानी तो उसने हत्या की साजिश रची

प्यार में धोखा, मर्डर
वहीं राजू ने उसे बताया कि शादीशुदा होने के चलते हमारी शादी नहीं हो सकती। बताने के बाद भी वह नहीं मानी और शादी की जिद पर अड़ी रही। 22 फरवरी को राजू ने अर्चना को अपने पास बुलाया। उसने आते ही फिर शादी करने का दबाव बनाया। समझाने के बाद भी नहीं मानी तो उसने हत्या की साजिश रची। उसे लेकर शनिदेव मंदिर के पास चला गया। मंदिर के पास कमरे में दोनों वहां घंटों बैठकर बातें करते रहे। इसी बीच रात होने लगी थी। राजू ने पास में रखी पानी की बोतल में पहले से ही जहर मिला रखा था। कुछ देर बाद आरोपी ने प्रेमिका को पानी पीने को कहा और बोतल उसे दे दी। कुछ देर बाद युवती बेहोश हो गई। आरोपी को जब यह विश्वास हो गया कि अर्चना की मौत हो चुकी है तो उसने शव को उठाकर पास के जंगल में जाकर गेहूं के खेत में फेंक दिया और फरार हो गया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने उसे शामली स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें