फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दरार आने पर 72 घंटे पहले राजमिस्त्री को बुलाया, मकान खाली नहीं कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जाकिर कॉलोनी में हुए हादसे से सबक लेने की जरूरत है। थोड़ी से अनदेखी ने परिवार के दस लोगों की जान ले ली। मकान की नींव कमजोर थी, यह बात नफ्फो उर्फ नफीसा और उनके चारों बेटे जानते थे। 72 घंटे पहले मकान में दरार आई थी। राजमिस्त्री को बुलाकर मकान दिखाया था, लेकिन मकान खाली नहीं किया। सीमेंट से दरार भरवाकर राजमिस्त्री को यह कहकर वापस भेज दिया कि मरम्मत कुछ दिन बाद करा लेंगे।
विज्ञापन

स्थानीय पार्षद इकराम बालियान ने बताया कि परिवार ने जब राजमिस्त्री को बुलाकर मकान की दरार को दिखाया। राजमिस्त्री ने मकान गिरने का अंदेशा जताया था। मकान का भूतल का हिस्सा मिट्टी से चिना हुआ था। सीमेंट का प्लास्टर भी नहीं था। डेयरी में मवेशियों की गंदगी दीवारों में जा रही थी। इससे नींव कमजोर होती रही थी। एक साल पहले भी मकान की नींव कमजोर होने की बात पार्षद ने नफ्फो से कहने की जानकारी दी। कुछ दिन बाद मरम्मत कराएंगे, यह बात हर बार कहकर अनदेखी की जाती रही। अब हादसे के बाद लोगों की जुबान से एक ही शब्द निकल रहा है कि परिवार के प्रति गंभीर रहना चाहिए। अनदेखी भारी पड़ सकती है।

20 दिन पहले स्वास्थ्य अधिकारी ने दी थी चेतावनी
20 दिन पहले प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह का कहना है कि 20 दिन पहले उन्होंने मौके पर जाकर पिलर को जर्जर हालत में देखने के बाद मकान खाली करने की चेतावनी दी थी। लेकिन उनकी चेतावनी को अनसुना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें