फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चार गुणा अधिक हुई गेहूं की खरीद, लेकिन लक्ष्य से फिर भी पिछड़े

Mon, 17 Jun 2024 02:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। 57 हजार 630 क्विंटल गेहूं की खरीद कर जिले के 29 खरीद केंद्र बंद हो गए हैं। पिछले साल के सापेक्ष इस साल चार गुणा से अधिक खरीद हुई। इसके बावजूद शासन की ओर निर्धारित चार लाख क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

जिले में गत एक अप्रैल को गेहूं खरीद के केंद्र खोले गए थे। शासन की ओर से गेहूं खरीद का चार लाख क्विंटल का लक्ष्य निर्धारित किया था। जिले के 29 ख्ररीद केंद्रों पर 15 जून तक 57 हजार 630 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। जिसमें खाद विभाग आठ हजार 550 क्विंटल, भारतीय खाद्य निगम 7 हजार 204 क्विंटल, पीसीएफ 38 हजार 103 क्विंटल, पीसीयू ने 37 हजार 735 क्विंटल गेहूं की खरीद की।
जिला विपणन अधिकारी प्रज्ञा शर्मा ने बताया कि पिछले साल 2023 में 14 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद हुई थी। इस बार पिछले साल की अपेक्षा चार गुणा से अधिक गेहूं की खरीद होने के बावजूद शासन की ओर से गेहूं खरीद का चार लाख क्विंटल का लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया है। जिले के 29 खरीद केंद्रों पर गेहूं खरीद बंद कर दी गई है। सहारनपुर मंडल के आरएमओ श्रीकृष्णा ने बताया कि गेहूं खरीद में प्रदेश में पहले नंबर पर मुरादाबाद, दूसरे नंबर पर झांसी और तीसरे नंबर चित्रकूट और चौथे नंबर पर सहारनपुर मंडल पर रहा है। सभी खरीद केंद्रों से गेंहू का उठान करके गोदामों पर भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें