फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आंधी-बारिश में बिछ गई गेहूं की फसल, किसान दुखी

विज्ञापन
दौराला - बारिश के बाद दौराला क्षेत्र में खराब हुई सरसों की फसल।
विज्ञापन
मोदीपुरम। आंधी और बारिश ने गेहूं और आम की फसल को ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। बारिश-आंधी ने किसानों को रुला दिया है। किसान ऐसे मौसम को लेकर परेशान है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो दो दिन मौसम ऐसे ही बना रहेगा।
विज्ञापन


दो दिन से शुरू हुआ बारिश और तेज आंधी का दौर अभी भी जारी है। शुक्रवार रात आई तेज गरज के साथ आंधी-बारिश से जनजीवन भी प्रभावित हो गया। आंधी की रफ्तार 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की होने के चलते आम की फसल को नुकसान पहुंचा है। तेज आंधी और बारिश ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया। गेहूं के अलावा आम की फसल भी प्रभावित हुई है। तेज आंधी के चलते आम का बोर भी झड़ गया। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान32.7 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड़ किया गया। बारिश 13.6 मिमी रिकार्ड़ की गई।
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ यूपी शाही का कहना है कि दो दिन तक मौसम का मिलाजुला असर रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से सभी जगह पर मौसम बदला। आंधी, ओले और बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन



बारिश से मेरठ की हवा हुई साफ
बारिश होने से तीन दिन में मेरठ का एक्यूआई 182 से गिरकर 75 दर्ज किया गया। बारिश के कारण मेरठ की हवा साफ हो गई और ग्रीन श्रेणी में दर्ज की गई है। शहर में गंगानगर 115, जयभीमनगर 55, पल्लवपुरम 56, बेगमपुल 95 और दिल्ली रोड 85 दर्ज किया गया। अभी दो तीन दिन तक एक्यूआई मानक से कम रहेगा और हवा साफ रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें