फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हाईकोर्ट बेंच के लिए 17 दिसंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश रहेगा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच स्थापना के लिए वकील कई दशकों से आंदोलन कर रहे हैं। शनिवार को बार भवन में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया है कि 26 नवंबर को वकील सांसदों के घर पर धरना देंगे। वकीलों ने 17 दिसंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संपूर्ण बंद का आह्वान किया है।
विज्ञापन

केंद्रीय संघर्ष समिति की पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच स्थापना के लिए आवश्यक बैठक शनिवार को बार भवन में की गई। केंद्रीय समिति के अध्यक्ष संजय शर्मा एवं संचालन संयोजक राजेंद्र राणा ने किया। सभा में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के समस्त बार के अध्यक्ष महामंत्री और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने सभा में अपने-अपने विचार रखे। जिसके बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के समस्त अधिवक्ता 26 नवंबर 2025 को अपने-अपने क्षेत्र के सांसदों के घर धरना देकर उनसे आग्रह करेंगे कि संसद के सत्र में वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग रखें।
इसके बाद 17 दिसंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सभी अधिवक्ता सभी संगठन एवं जनता के सहयोग से पूर्ण बंद कराएंगे। रजिस्ट्री कार्यालय में भी किसी भी प्रकार का काम वकील नहीं करेंगे। कार्यालय को भी बंद कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें