वीआईपी नंबरों को भी क्रेज
खास बात यह है कि मेरठ की सड़कों पर दौड़ रहीं लग्जरी कारें संभागीय परिवहन कार्यालय मेरठ में ही नहीं बल्कि देहरादून, दिल्ली, हरियाणा समेत कई प्रदेशों में रजिस्टर्ड कराई गई हैं। कार के शौकीनों में वीआईपी नंबरों का क्रेज देखने को मिल रहा है।
ये है वर्षवार लग्जरी कारों के रजिस्ट्रेशन आंकड़ा
2020 - 05
2021 - 05
2022 - 08
2023 - 17
2024 - 25
इन लग्जरी कारों की हैं डिमांड
जगुआर, मर्सिडीज, पोर्ष, बीएमडब्ल्यू, लेक्सस लैंड, रोवर, ऑडी, सफारी, टोयटा वेलफायर, वोल्गो, टोयटा रेंज मक्रूजर, लैंड रोवर डिफेंडर समेत आदि
किराए पर लग्जरी कार का बड़ा कारोबार
दिल्ली से मेरठ के लिए रैपिड चलने के बाद से लग्जरी कारों को किराए पर देने का कारोबार भी बढ़ा है। शहर के कई होटल मालिकों ने एक करोड़ की कीमत वाली लग्जरी कारें खरीदी हुई हैं। इन्हें बाहर से आने वाले लोगों को किराए पर दिया जाता है। प्रत्येक सप्ताह शनिवार व रविवार को दिल्ली से उत्तरांचल हिल स्टेशन जाने वाले मेरठ के होटलों में रुकते हैं और किराए पर कार लेकर हिल स्टेशन जाना पसंद कर रहे हैं।
कुछ समय में बड़ा बदलाव आया है। होटल व्यवसायी ही नहीं बल्कि अन्य संपन्न युवा लग्जरी कार खरीद रहे हैं। एक करोड़ से अधिक कीमत की कारों की संख्या भले ही कम हो, लेकिन 80 से 96 लाख रुपये की कीमती कारों की संख्या काफी है। कुछ समय से थार कार के रजिस्ट्रेशन अधिक हो रहे हैं। - हिमेश तिवारी, आरटीओ प्रशासन।