फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी से दो दिन थोड़ी राहत के बाद बदला मौसम का मिजाज, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, बारिश के आसार

Fri, 03 Jan 2020 02:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
photography - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोदीपुरम। मौसम का मिजाज रोजाना बदल रहा है। गुरुवार को दिन भर खिली धूप से तापमान 21.6 डिग्री पर पहुंच गया। लेकिन रात को शीतलहर चलने और पाला पड़ने से सर्दी बनी है। जनवरी की शुरुआत में ही दिन और रात के तापमान में 15 डिग्री का अंतर आ गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 24 घंटे में बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है।
विज्ञापन


नए साल के शुरुआती दो दिनों में सर्दी से थोड़ी राहत मिली है। इस बार दिसंबर माह में अधिकतम पारा 7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम पारा 2 डिग्री सेल्सियस के नजदीक पहुंच गया था, जिसके चलते मेरठ का मौसम पहाड़ी इलाकों से भी ज्यादा सर्द रहा था। देर रात और सुबह के समय में पाला बर्फ बनकर फसलों पर गिर रहा है। 
विज्ञापन

गुरूवार को सुबह से ही तेज धूप निकली, जिस कारण लोगों ने राहत महसूस की। दोपहर बाद धूप के साथ-साथ काले बादल छाने से मौसम बदलने के संकेत मिलने लगे। मौसम वैज्ञानिक पूर्व में ही बारिश और ओलावृष्टि के संकेत दे चुके हैं।
 
मौसम विज्ञान केंद्र पर अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 91 व न्यूनतम 46 प्रतिशत रही। वायु गुणवत्ता सूचकांक 275 रहा। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन और रात के तापमान में 3 और 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है ।

अभी सर्दी से राहत के आसार नहीं
पश्चिमी विक्षोभ बनने से वेस्ट यूपी व एनसीआर में फिर से बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। अभी सर्दी से राहत मिलने के आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं। - डॉ. एन. सुभाष, मौसम वैज्ञानिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें