फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP Weather: वेस्ट यूपी में सुबह से बदला मौसम, बादलों-धूप की आंखमिचौली जारी, बारिश के आसार

Thu, 07 May 2026 10:25 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

जिले में गुरुवार सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आसमान में बादल छाए हैं और हल्की बारिश व तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

विज्ञापन
मेरठ में मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में गुरुवार सुबह से मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आया। आसमान में लगातार बादलों की आवाजाही बनी रही, जबकि बीच-बीच में तेज धूप निकलने से उमस भी महसूस की गई। मौसम विभाग ने आज और कल हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। बदले मौसम के कारण लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: CM Visit: देवबंद में आज सीएम का सियासी शक्ति प्रदर्शन, ये रूट रहेगा डायवर्ट, कलक्ट्रेट में विरोध का एलान

Trending Videos

बारिश के बाद तापमान में आई गिरावट
पिछले दिनों हुई बारिश का असर अब तापमान पर साफ दिखाई दे रहा है। जिले में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों ने राहत महसूस की। सुबह और शाम के समय मौसम काफी सुहावना बना हुआ है।

तेज हवाएं चलने से वातावरण में ठंडक घुल गई है। हवा में नमी बढ़ने के कारण मौसम पहले की तुलना में ज्यादा आरामदायक महसूस हो रहा है। साथ ही प्रदूषण के स्तर में भी कमी देखी गई है।

 

अगले दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों तक मौसम का यही मिला-जुला असर बना रह सकता है। दिनभर धूप और बादलों के बीच आंखमिचौली चलती रहेगी। कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना जताई गई है।

गुरुवार सुबह से ही हवा की रफ्तार सामान्य दिनों की तुलना में अधिक रही, जिससे मौसम में ठंडक बनी हुई है।
 
विज्ञापन

9 मई के बाद फिर बढ़ सकती है गर्मी
मौसम विभाग का अनुमान है कि 9 मई के बाद तापमान में फिर बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में आने वाले दिनों में गर्मी दोबारा लोगों को परेशान कर सकती है। फिलहाल बदलते मौसम के चलते लोगों ने राहत की सांस ली है और सुबह-शाम का मौसम खुशनुमा बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें