फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP Weather Update: पहाड़ों की बर्फबारी का असर, कोहरे और सर्दी का कहर जारी, शीतलहर से जनजीवन बेहाल

Wed, 14 Jan 2026 09:34 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मैदानी इलाकों में कोहरे और शीतलहर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। तापमान में गिरावट से जनजीवन प्रभावित है। मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में और सर्दी बढ़ने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैदानी क्षेत्रों में कोहरे और सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। पहाड़ी इलाकों में हो रही लगातार बर्फबारी का सीधा असर मैदानी क्षेत्रों पर पड़ रहा है, जिससे तापमान में रोजाना गिरावट दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन


कोहरे से यातायात प्रभावित
सुबह और देर शाम घना कोहरा छाए रहने से दृश्यता बेहद कम हो गई है। सड़कों पर वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ है।

यह भी पढ़ें: कपसाड़ कांड में नया मोड़: नाबालिग है पारस!....आज पेश होंगे सबूत; रुबी के घर से गांव की सीमा तक कड़ा पहरा 

विज्ञापन

शीतलहर से बढ़ी ठिठुरन
ठंडी हवाओं और शीतलहर के चलते लोग ठिठुरने को मजबूर हैं। दिन में निकलने वाली धूप भी ठंड से राहत नहीं दे पा रही है। बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर लोग अलाव का सहारा लेते नजर आ रहे हैं।

कमजोर वर्ग पर ज्यादा असर
ठंड का सबसे अधिक असर बुजुर्गों, बच्चों और गरीब तबके पर पड़ रहा है। रैन बसेरों में लोगों की संख्या बढ़ गई है, जबकि कई स्थानों पर लोग खुले में ठंड सहने को मजबूर हैं।

 
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों की चेतावनी
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान, मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम. शमीम ने बताया कि पहाड़ों पर जारी बर्फबारी के कारण आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ सकती है। न्यूनतम तापमान में और गिरावट के साथ सुबह-शाम घना कोहरा बने रहने की संभावना है।

प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने, अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने और वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने भी ठंड से जुड़ी बीमारियों से बचाव के लिए जरूरी एहतियात बरतने को कहा है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें