फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP Weather: बारिश ने बढ़ाई ठंडक, 12 साल में सबसे सर्द रही बसंत पंचमी, सहारनपुर में 27 एमएम दर्ज हुई बरसात

Fri, 23 Jan 2026 08:03 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

सहारनपुर में 27 एमएम बारिश और तेज शीतलहर से ठंड बढ़ गई। अधिकतम तापमान में 16 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिससे 2026 की बसंत पंचमी बीते 12 साल में सबसे सर्द रही।

विज्ञापन
सहारनपुर में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में पूर्व अनुमान के अनुसार शुक्रवार को दिनभर बारिश रही। तेज शीतलहर के कारण अधिकतम तापमान में 16 डिग्री की गिरावट हुई, जिसने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। सर्दी से बचने के लिए लोग घरों में दुबके रहे। बीते 12 साल के तापमान के आंकड़े देखें तो इस बार की बसंत पंचमी भी सबसे सर्द रही है।

विज्ञापन


जनपद में 16 जनवरी तक घना कोहरा रहा। उसके बाद से कोहरा छटना शुरू हो गया था। बीते चार दिन से अच्छी धूप निकल रही थी, जिसमें 22 जनवरी की धूप इतनी तेज थी कि उसमें अधिक देर तक बैठना मुश्किल हो रहा था, लेकिन मौसम विभाग ने करीब दस दिन पहले ही 23 जनवरी को बारिश का अनुमान जता दिया था और हुआ भी वैसा ही। 22 जनवरी को दिनभर धूप रहने के बाद शाम को हल्के बादल निकल आए थे, लेकिन उनको देखने से नहीं लग रहा था कि 23 में बारिश होगी ही।

यह भी पढ़ें: Black Out Mock Drill: मेरठ में हवाई हमले का सायरन बजते ही छाया अंधेरा, सुरक्षित स्थानों पर छिपे लोग

विज्ञापन

सहारनपुर में बारिश - फोटो : अमर उजाला
23 जनवरी की सुबह जब लोग जगे तो बूंदाबांदी हो रही थी। पूर्वाह्न 11:30 बजे तक बूंदाबांदी होती रही, लेकिन उसके बाद तेज शीतलहर चली, जिसके साथ बारिश भी तेज हुई। दिनभर शीतलहर चलने और रुक रुककर बूंदाबांदी होने से सर्दी फिर से बढ़ गई।
विज्ञापन

बारिश 27 एमएम दर्ज की गई। ऐसे में जो न्यूनतम तापमान एक दिन पहले 22 जनवरी को 10 डिग्री सेल्सियस था वह चार डिग्री गिरकर छह डिग्री सेल्सियस पर आ गया।। अधिकतम तापमान में 16 डिग्री की गिरावट और वह 22 जनवरी के 25 डिग्री से गिरकर नौ डिग्री सेल्सियस पर आ गया। यह इस सीजन का अभी तक का सबसे कम अधिकतम तापमान है।

बसंत पंचमी का बीते 12 साल का तापमान
वर्ष       बसंत पंचमी की तिथि   न्यूनतम   अधिकतम
2026      23 जनवरी           06             09 
2025 02 फरवरी 10          25.5
2024   14 फरवरी 9.8           25
2023 26 जनवरी 10.5        20 
2022 05 फरवरी 4.5   18
2021 16 फरवरी 5.8 23 
2020 29 जनवरी 09   18
2019 10 फरवरी 5.5 18 
2018 22 जनवरी 07 25 
2017 01 फरवरी 09   21
2016   12 फरवरी 07 24
2015 24 जनवरी 04 17
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें