फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP Weather: पश्चिमी यूपी में 40 पार पहुंचा पारा, बढ़ा लू का कहर, तेज धूप से जनजीवन बेहाल

Thu, 23 Apr 2026 10:56 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

West UP Weather: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। तेज धूप और लू के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में और गर्मी बढ़ने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
वेस्ट यूपी में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गर्मी ने अब अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मेरठ के मोदीपुरम क्षेत्र में गुरुवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जिससे तेज धूप और लू के थपेड़ों के कारण जनजीवन प्रभावित होने लगा है। मेरठ के अलावा बागपत, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और बिजनौर में भी सुबह से ही आसमान पूरी तरह साफ रहा और धूप तेज होती गई। दोपहर तक तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे लोगों को घरों से बाहर निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


दोपहर में सड़कों पर पसरा सन्नाटा
तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा दिखाई दिया। लोग जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकलते नजर आए। बाजारों में भी दोपहर के समय रौनक कम रही और लू के थपेड़ों ने लोगों को खासा परेशान किया।

यह भी पढ़ें: UP: अंबेडकर प्रतिमा विवाद पर बढ़ी सियासत, मेरठ से मुरादाबाद जा रहे सपा नेता योगेश वर्मा को पुलिस ने रोका 

विज्ञापन

आने वाले दिनों में और बढ़ेगी गर्मी
मेरठ स्थित कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में फिलहाल शुष्क मौसम बना रहेगा और लू का असर और तेज हो सकता है। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि दोपहर के समय धूप में निकलने से बचें और शरीर में पानी की कमी न होने दें।

यह भी पढ़ें: UP: भाजपा का झंडा लगी स्कॉर्पियो में अवैध हथियार बरामद, शादी में फायरिंग का आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार
विज्ञापन

किसानों और पशुओं पर भी असर
गर्मी के बढ़ते असर का प्रभाव किसानों पर भी पड़ने लगा है। खेतों में काम करने वाले किसानों को सुबह और शाम के समय ही काम करने की सलाह दी जा रही है। इसके साथ ही पशुओं के लिए पर्याप्त पानी और छांव की व्यवस्था करने की भी जरूरत बताई गई है।

लू से बचाव के लिए बरतें सावधानी
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार लू से बचने के लिए सिर ढककर घर से बाहर निकलें, हल्के और ढीले कपड़े पहनें तथा पर्याप्त पानी पीते रहें। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के संकेतों के अनुसार फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें