फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP Weather: मेरठ में फिर बदला मौसम, आसमान में छाए काले बादल, तापमान में आई गिरावट गर्मी से राहत

Thu, 04 Jun 2026 10:37 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ और आसपास के जिलों में गुरुवार सुबह मौसम ने करवट ली। कई स्थानों पर तेज हवाओं और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई और लोगों को भीषण गर्मी व उमस से राहत मिली।
विज्ञापन
मेरठ में मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कई दिनों से जारी भीषण गर्मी, लू और उमस से गुरुवार को बड़ी राहत मिली है। कई स्थानों पर बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे वातावरण काफी सुहावना हो गया। मेरठ में भी आसमान में काले बादल छाए रहे।

विज्ञापन


कई दिनों के बाद गर्मी से मिली राहत
पिछले कई दिनों से क्षेत्र में तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा था। सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। बादलों की आवाजाही और ठंडी हवाओं ने गर्मी के प्रभाव को काफी हद तक कम कर दिया। बारिश के बाद बाजारों और सड़कों पर लोगों ने राहत महसूस की और मौसम का आनंद लिया।

बारिश से तापमान में गिरावट
बारिश और तेज हवाओं के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मेरठ देहात में कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई, मौसम में नमी बढ़ने के बावजूद उमस का असर कम रहा। सुबह और दोपहर का समय अपेक्षाकृत सुखद बना रहा, जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: कंबोडिया से साइबर ठगी का कनेक्शन, मेरठ में ईडी की 13 घंटे छापेमारी, दो घरों में कार्रवाई से खलबली

विज्ञापन

अगले दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमी गतिविधियों के कारण मौसम में यह बदलाव आया है। उन्होंने बताया कि आगामी एक से दो दिनों तक इसी प्रकार का मौसम बने रहने की संभावना है, जिसमें हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।

किसानों के लिए फायदेमंद
विशेषज्ञों के अनुसार यह मौसम किसानों के लिए भी लाभकारी साबित हो सकता है। फसलों को पर्याप्त नमी मिलने के साथ तापमान में गिरावट से खेती के कार्यों में मदद मिलेगी। हालांकि किसानों को जल निकासी की उचित व्यवस्था बनाए रखने की सलाह भी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल भीषण गर्मी की स्थिति बनने की संभावना कम है और आने वाले दिनों में मौसम सुहावना बना रह सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें