फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कंबोडिया से साइबर ठगी का कनेक्शन, मेरठ में ईडी की 13 घंटे छापेमारी, दो घरों में कार्रवाई से खलबली

Thu, 04 Jun 2026 10:31 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

ED Raids in Meerut: मेरठ में कंबोडिया आधारित साइबर ठगी मामले में ईडी ने मवाना और सांधन गांव में 13 घंटे तक छापेमारी कर जांच की। कॉल सेंटर नेटवर्क और खातों की गहन पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
ईडी की छापेमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जिले में कंबोडिया से जुड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी नेटवर्क की जांच के तहत प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को मवाना कस्बे और इंचौली क्षेत्र के सांधन गांव में बड़ी कार्रवाई की। ईडी की दो टीमों ने लगभग तेरह घंटे तक दोनों स्थानों पर गहन जांच कर महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य एकत्र किए। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


दिल्ली से युवक को लाकर शुरू हुई जांच
जानकारी के अनुसार ईडी की टीम ने दिल्ली से एक युवक को साथ लेकर मवाना और सांधन गांव में छापेमारी की। जांच का केंद्र कंबोडिया में संचालित कथित कॉल सेंटर नेटवर्क है, जिसके माध्यम से भारतीय नागरिकों से करोड़ों रुपये की साइबर ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में दिल्ली के पटियाला हाउस में साइबर सेल में मामला दर्ज है।

मवाना में घर की घेराबंदी कर पूछताछ
मवाना कस्बे के मोहल्ला खैरात अली में ईडी की टीम सीआईएसएफ जवानों के साथ पहुंची और मोहम्मद राजा उर्फ अलेख रजा के घर को घेरकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह कंबोडिया स्थित कॉल सेंटर में काम कर चुका है। उसके बैंक खातों में बड़ी रकम के लेन-देन की भी जांच की जा रही है। पूछताछ के दौरान परिवार से भी विस्तृत जानकारी ली गई।
विज्ञापन

सांधन गांव में शुभम चौधरी से पूछताछ
इसी दौरान इंचौली थाना क्षेत्र के सांधन गांव में दूसरी टीम ने शरणवीर चौधरी के घर पर जांच की। उनके पुत्र शुभम चौधरी को दिल्ली से बुलाकर पूछताछ की गई। जांच में यह भी सामने आया कि शुभम पहले कंबोडिया और थाईलैंड जाने की जानकारी में रहा है। टीम ने उसके वित्तीय लेन-देन और विदेश यात्रा से जुड़े दस्तावेजों की जांच की।

13 घंटे चली कार्रवाई, महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त
दोनों स्थानों पर सुबह से लेकर शाम तक चली कार्रवाई के दौरान किसी को भी घरों से बाहर या अंदर आने-जाने की अनुमति नहीं दी गई। करीब तेरह घंटे चली इस छापेमारी के बाद ईडी की टीम कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड अपने साथ ले गई। जांच एजेंसियों के अनुसार यह मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय साइबर ठगी नेटवर्क से जुड़ा हुआ है, जिसकी गहन जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें