फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP Weather: बारिश के बाद बढ़ी उमस, निकली तेज धूप, जून की गर्मी ने फिर दिखाए तेवर

Tue, 02 Jun 2026 10:50 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में बारिश के बाद उमस और गर्मी बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 16 जून तक रुक-रुक कर बारिश की संभावना बनी रहेगी, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।

 

विज्ञापन
मेरठ में मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर हो रही वर्षा के बाद मंगलवार को मौसम ने एक बार फिर करवट ली। सुबह से तेज धूप निकलने और वातावरण में नमी बढ़ने के कारण उमस और गर्मी ने लोगों को परेशान किया। दिन चढ़ने के साथ गर्मी का असर और अधिक महसूस होने लगा। दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर निकले लोगों को तेज धूप और उमस का सामना करना पड़ा। कई लोग धूप से बचाव के लिए छाता, टोपी और गमछे का इस्तेमाल करते नजर आए।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: कांग्रेस संग सपा लड़ेगी चुनाव, बदलेंगे सीटों के समीकरण; चुनाव में ये मुद्दे उठा सकती है समाजवादी पार्टी

वर्षा के बाद बढ़ी नमी बनी उमस की वजह
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि हाल ही में हुई वर्षा के कारण वातावरण में नमी बढ़ गई है। यही नमी अब तापमान के साथ मिलकर उमस को बढ़ा रही है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को सुबह से धूप निकलने के कारण गर्मी अधिक महसूस की गई और आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है।

16 जून तक बारिश की संभावना बरकरार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जून माह में 16 जून तक मौसम पूरी तरह शुष्क रहने की संभावना नहीं है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मेरठ मंडल में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम वर्षा का सिलसिला जारी रह सकता है। कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी और बारिश होने के भी आसार हैं। इससे तापमान में बढ़ोतरी के बावजूद लोगों को समय-समय पर राहत मिलती रहेगी।
विज्ञापन

किसानों के लिए राहत भरा मौसम
विशेषज्ञों के अनुसार समय-समय पर हो रही वर्षा किसानों के लिए लाभदायक साबित हो रही है। खेतों में पर्याप्त नमी बनी हुई है, जिससे फसलों को फायदा मिल रहा है। डॉ. शाही ने किसानों को सलाह दी है कि वे मौसम पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए कृषि कार्यों की योजना बनाएं। जिन क्षेत्रों में वर्षा की संभावना हो, वहां सिंचाई संबंधी कार्यों में विशेष सावधानी बरती जाए।

फिलहाल लू चलने की संभावना कम
मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि अगले दो सप्ताह तक मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल सकता है। हालांकि तापमान बढ़ेगा, लेकिन बीच-बीच में होने वाली वर्षा के कारण भीषण गर्मी और लू जैसी परिस्थितियां बनने की संभावना फिलहाल कम है। लोगों को गर्मी और बारिश दोनों स्थितियों के लिए तैयार रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें