मेरठ जिला प्रशासन ने मंगलवार को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान (एसएसआर) के तहत ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी है। इसमें जिले की सातों विधानसभाओं में 50,642 मतदाता बढ़ गए हैं। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और दावे-आपत्तियों के बाद 10 अप्रैल 2026 को जारी सूची में 21,93,637 मतदाता थे, जो अब बढ़कर 22,44,279 हो गए हैं।
एसआईआर से पहले जिले में कुल 26,99,820 मतदाता थे और एसआईआर में 5,06,183 मतदाता कम हो गए थे। ऐसे में 50,642 नए मतदाता जुड़ने के बाद भी एसआईआर से पहले के मुकाबले जिले में 4,55,541 मतदाता कम हैं।
सियासत: सपा गठबंधन में कांग्रेस कितनी सीटों पर ठोकेगी दावा? 2017 में मिली थी सिर्फ एक, अब सदर सीट पर भी नजर
कांग्रेस की कथित दावेदारी की वायरल सूची से दोनों दलों के बीच सियासी उधेड़बुन शुरू हो गई है। वर्ष 2017 में दोनों दलों के गठबंधन का इतिहास देखें तो 2027 के संकेत मिलते हैं, तब कांग्रेस के हिस्से में सिर्फ पुरकाजी विधानसभा सीट आई थी। इस बार मुजफ्फरनगर सदर के अलावा पुरकाजी पर दावा मजबूत माना जा रहा है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतपाल कटारिया ने कहा कि जिले की प्रत्येक सीट पर तैयारी की जा रही है। सीटों का बंटवारा शीर्ष नेतृत्व के हिसाब से होगा। संगठन की ओर से पूरी तैयारी है।
सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट का कहना है कि सपा पूरी तरह तैयार है। हर सीट पर जीत का समीकरण है। सीटों का फैसला दोनों दलों का शीर्ष नेतृत्व करेगा।
मेरठ: 400 किलोमीटर दूर ट्रेन में पकड़े गए दो बंगाली कारीगर, 10 घंटे में चोरी का खुलासा; 178 ग्राम सोना बरामद
सर्राफा कारोबारी के यहां काम करने वाले कारीगर के घर से सोना चोरी करने के मामले में रेलवे रोड पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने फरार बंगाली कारीगरों हमीम रेहमान और सुशांत टुड्डू को मेरठ से करीब 400 किलोमीटर दूर औरैया में ट्रेन से सफर के दौरान जीआरपी की मदद से पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से चोरी का 178 ग्राम सोना बरामद किया गया है। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के मुताबिक, पुलिस ने करीब 10 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर दिया। जांच में यह भी सामने आया कि सर्राफा कारोबारी ने कारीगरों का पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराया था।
बिजनौर: आम के बाग में पेड़ पर लटका मिला 30 वर्षीय प्लंबर का शव, घर से बाइक लेकर निकला था फईम; जांच में जुटी पु
बिजनौर के कल्हेड़ी गांव में बुधवार सुबह आम के बाग में एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। शव मिलने की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान गांव किशोरपुर उर्फ रम्मनवाला निवासी फईम (30) पुत्र कासिम के रूप में हुई है। वह प्लंबर का काम करता था।
परिजनों के मुताबिक, फईम सुबह बाइक लेकर घर से निकला था। बाद में उसका शव आम के बाग में मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। पुलिस प्रथम दृष्टया घटना को आत्महत्या मान रही है, हालांकि मौत के कारणों की जांच की जा रही है।
बागपत: जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान खुली स्वास्थ्य सेवाओं की पोल, अपर निदेशक ने चिकित्सकों और स्टाफ को लगाई फटकार
बागपत जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं की हकीकत जानने के लिए सहारनपुर के अपर निदेशक डॉ. लोकेश चंद्र गुप्ता ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें अस्पताल में कदम-कदम पर खामियां नजर आईं। कहीं स्टाफ को सामान्य स्वास्थ्य संबंधी जानकारी नहीं थी तो कहीं रिकॉर्ड में गलत आंकड़े दर्ज मिले। व्यवस्थाओं में लापरवाही सामने आने पर अपर निदेशक ने संबंधित कर्मचारियों को फटकार लगाई और कार्यप्रणाली में सुधार के निर्देश दिए।
मेरठ: क्रिकेट टूर्नामेंट में डीपीएम बहसूमा ने 10 ओवर में बनाए 103 रन, रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल ने गेंदबाजी में दिखाया दम
मेरठ गुरु तेग बहादुर स्कूल में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन डीपीएम बहसूमा और रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच में डीपीएम बहसूमा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में तीन विकेट खोकर 103 रन बनाए। टीम के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही तेजी से रन जुटाने का प्रयास किया और विपक्षी टीम के सामने चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।
मेरठ: मामूली विवाद पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, गली में जमकर पथराव; वायरल वीडियो में ईंट-पत्थर बरसाते दिखे
नौचंदी थाना क्षेत्र के ढवाई नगर में मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। गली नंबर-16 में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर बरसाते रहे।
अचानक हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और कई लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों में दुबक गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है।
मौसम: प्रदूषण में उतार-चढ़ाव जारी, बागपत का AQI 224 पहुंचा; तेज धूप से दिन में राहत, रात में बढ़ेगी ठंड
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में वायु प्रदूषण के स्तर में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। बुधवार सुबह मेरठ, बागपत और मुजफ्फरनगर समेत आसपास के शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के स्तर में अंतर देखने को मिला। बागपत का एक्यूआई 224 दर्ज किया गया, जबकि मेरठ में 204 और मुजफ्फरनगर में 160 रहा।
पिछले दिनों के मुकाबले प्रदूषण के स्तर में कुछ राहत दिखाई दे रही है, लेकिन कई क्षेत्रों में हवा की गुणवत्ता अभी भी खराब श्रेणी में बनी हुई है।
रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज होने के कारण ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। सुबह घरों से निकलने और देर शाम बाहर रहने वाले लोगों को पहले के मुकाबले अधिक ठंड महसूस होने लगी है। दिन में तेज धूप निकलने से लोगों को मौसम में हल्की गर्माहट महसूस हो रही है। हालांकि, रात के तापमान में लगातार गिरावट के कारण सुबह और देर शाम ठंड का असर बढ़ने लगा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी तीन से चार दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।