फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्ट यूपी से खास खबरें: चोरी में रणजी खिलाड़ी का बेटा गिरफ्तार; एनकाउंटर के डर से जैकेट और बेड़ियां पहनकर को

Tue, 17 Nov 2026 10:17 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

वेस्ट यूपी की 9 प्रमुख खबरें: मेरठ में मेडा के नए सचिव की नियुक्ति और चोरी का खुलासा, बिजनौर में छात्र की मौत, शामली में शूटरों की कोर्ट में पेशी समेत पढ़ें क्षेत्र की बड़ी खबरें।
विज्ञापन
वेस्ट यूपी से खास खबरें, मेरठ न्यूज बुलेटिन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ: मेडा को मिले नए सचिव, विनय कुमार ने संभाला कार्यभार; बृजेश सिंह का नोएडा तबादला
विज्ञापन

मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) में विनय कुमार को नया सचिव बनाया गया है। सोमवार को उन्होंने कार्यभार संभाल लिया। अब तक सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे बृजेश सिंह का नोएडा तबादला कर दिया गया है। उन्हें वहां विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) बनाया गया है।

विनय कुमार इससे पहले वाराणसी में एडीएम प्रोटोकॉल के पद पर कार्यरत थे। वहीं, नवागत मेडा उपाध्यक्ष विक्रमादित्य मलिक ने भी सोमवार को प्राधिकरण पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया।
विज्ञापन




2. मेरठ: पूर्व रणजी खिलाड़ी के घर चोरी में बेटा समेत चार गिरफ्तार, 25 लाख के आभूषण और 8.82 लाख नकद बरामद
मेरठ में पूर्व रणजी खिलाड़ी आशु शर्मा के घर हुई करीब 35 लाख रुपये की चोरी का नौचंदी थाना पुलिस ने चार घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने पीड़ित के बेटे समर शर्मा समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 25 लाख रुपये के आभूषण और 8,82,500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि समर को उसके घर से, जबकि अन्य तीन आरोपियों को गांधी आश्रम रोड स्थित खाली मैदान से गिरफ्तार किया गया।

3. मेरठ: हस्तिनापुर की भीमनगर कॉलोनी के नाले में फिर मिला मगरमच्छ का बच्चा, दहशत
मेरठ के हस्तिनापुर कस्बे की भीमनगर कॉलोनी में लगातार दूसरे दिन मगरमच्छ का बच्चा मिलने से लोगों में दहशत है। सोमवार को कॉलोनी के एक नाले में मगरमच्छ का बच्चा दिखाई दिया, जिसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई।

सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ के बच्चे को रेस्क्यू किया और सुरक्षित गंगा में छोड़ दिया। एक दिन पहले भी इसी स्थान के आसपास मगरमच्छ का बच्चा मिला था।

4. बिजनौर: स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र की घोड़ा-बुग्गी की चपेट में आने से मौत, चालक की तलाश
बिजनौर के मुख्तियारपुर गांव में सोमवार सुबह स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र मयंक की रेत से भरी घोड़ा-बुग्गी की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 8:30 बजे गांव के पास हुआ। गंभीर रूप से घायल मयंक को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मयंक की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल में बुग्गी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और चालक की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की है।

5. शामली: एनकाउंटर की आशंका में बुलेटप्रूफ जैकेट और बेड़ियां पहनकर कोर्ट पहुंचे लॉरेंस-गोगी गैंग के दो शूटर
हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड की साजिश के आरोपी योगेश टूंडा और दीपक डबास सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच कैराना कोर्ट में पेश हुए। दोनों को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट के आदेश पर तिहाड़ जेल से कैराना लाया गया था।

फर्जी एनकाउंटर की आशंका जताते हुए दोनों ने अदालत से पेशी के दौरान बुलेटप्रूफ जैकेट और बेड़ियां पहनाने की मांग की थी। अदालत के आदेश के तहत उन्हें इसी सुरक्षा व्यवस्था में पेश किया गया। इस दौरान दिल्ली, शामली और कैराना पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे। पेशी की वीडियोग्राफी भी कराई गई। अदालत की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दिल्ली पुलिस दोनों को वापस तिहाड़ जेल ले गई।

अंकित बालियान की 26 अगस्त को शामली में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में योगेश टूंडा और दीपक डबास समेत कई लोगों को साजिश का आरोपी बनाया है।

6. मुजफ्फरनगर: जानसठ कचहरी में दस्तावेज लेखक ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, सुसाइड नोट में 10.90 लाख के विवाद का जिक्र
मुजफ्फरनगर के जानसठ कचहरी परिसर में सोमवार सुबह दस्तावेज लेखक गजेंद्र सिंह गुर्जर (48) ने अपने चेंबर में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उपचार के दौरान मुजफ्फरनगर के अस्पताल में उनकी मौत हो गई। चेंबर से मिले सुसाइड नोट में 10 लाख 90 हजार रुपये के वित्तीय विवाद का जिक्र करते हुए एक व्यक्ति पर रकम जमा नहीं कराने का आरोप लगाया गया है।

घटना के बाद कचहरी परिसर में शोक छा गया। अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, टाइपिस्टों और स्टांप वेंडरों ने शोक में चेंबर बंद कर दिए। सीओ ऋषिका सिंह के अनुसार, पुलिस को अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच की जाएगी।

7. मेरठ: बागेश्वर धाम के समर्थन में सेवादारों ने सौंपा ज्ञापन, सोशल मीडिया पर कथित दुष्प्रचार रोकने की मांग
मेरठ में सोमवार को श्री बागेश्वर धाम के सेवादारों ने पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ कथित दुष्प्रचार और अशोभनीय टिप्पणियों पर रोक लगाने की मांग की।

सेवादारों का कहना है कि पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के साथ सामाजिक और जनकल्याण के कार्यों में भी सक्रिय हैं। एक कथा प्रसंग को लेकर सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगने के बावजूद उनके खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया जा रहा है। सेवादारों ने प्रशासन से ऐसे मामलों में कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन पर अमन भट्ट सहित अन्य सेवादारों के हस्ताक्षर हैं।

8. मेरठ: सपा कार्यालय पर मनाई गई वीरांगना उदा देवी पासी की पुण्यतिथि
मेरठ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सोमवार को वीरांगना उदा देवी पासी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान उनके जीवन और योगदान पर प्रकाश डालते हुए उन्हें याद किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में सपा के प्रदेश सचिव पुष्पेंद्र कसाना, एहतेशाम इलाही, आस मोहम्मद इलाही, अजय अधाना, वीरेंद्र सिंह घूमे, बाबर खान, नजमुद्दीन और सुशील कसाना समेत पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

9. मेरठ: राजनीतिक भागीदारी और हिस्सेदारी की मांग को लेकर कमिश्नरी पार्क में जुटा गोस्वामी समाज
मेरठ के कमिश्नरी पार्क में सोमवार को गोस्वामी समाज के लोग राजनीतिक दलों में अपनी भागीदारी और हिस्सेदारी की मांग को लेकर एकत्र हुए। समाज के लोगों ने कहा कि उन्हें राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व और अधिकार मिलना चाहिए।

उन्होंने सरकार से मांग की कि राजनीतिक क्षेत्र में समाज की हिस्सेदारी सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें