फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP News Live: 17 मई तक भरें यूपी कैटेट प्रवेश परीक्षा के फॉर्म, बच्चों के पास गिरा हाईटेंशन लाइन का तार

Wed, 08 May 2024 08:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:41 AM, 09-May-2024

08:20 PM, 08-May-2024

02:01 PM, 08-May-2024

मुजफ्फरनगर में हादसे में बुजुर्ग किसान की मौत

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ट्रक ने स्कूटी सवार किसान को टक्कर मार दी। हादसे में किसान की मौत हो गई। 

पुरकाजी निवासी बुजुर्ग किसान इरशाद (65) स्कूटी पर सवार होकर खेत में जाने के लिए निकला था। हाईवे पर रुड़की की ओर से आए ट्रक ने किसान की स्कूटी में टक्कर मार दी। मौके पर ही किसान की मौत हो गई। कसबे में गम का माहौल है।

विज्ञापन
01:59 PM, 08-May-2024

ट्रेन से कटकर युवक की मौत, नहीं हो सकी पहचान

शामली जनपद के कांधला थानाक्षेत्र में खंद्रावली रेलवे स्टेशन पर सहारनपुर से दिल्ली जा रही एक ट्रेन से गिरकर युवक की कट कर दर्दनाक मौत हो गई। रेलवे पुलिस एवं खंद्रावली पुलिस के द्वारा शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। मृतक युवक की पहचान नहीं हुई है। मृतक काला लोवर एवं सफेद शर्ट पहने हुए हैं।

01:59 PM, 08-May-2024

चोरों ने सोते परिवार को बनाया निशाना, लाखों की चोरी

सहारनपुर जनपद के बड़गांव में अज्ञात चोरों ने एक घर में सोते हुए परिवार को निशाना बनाया। लाखों रुपये कीमत के आभूषण एवं नगदी, मोबाइल चुराकर फरार हो गए। चोरी की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
बड़गांव क्षेत्र में दिनों दिन बढ़ती चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अज्ञात चोर किसानों के निजी नलकूपों से विधुत उपकरण, घरों में छोटी- मोटी चोरी की वारदातों को कभी भी अंजाम देकर बेखौफ फरार हो जाते हैं। चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। इलाके के लोगों में लगातार बढती जा रही चोरी की घटनाओं से आक्रोश देखा जा रहा है।

ताजा मामला बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव शिमलाना का है। मंगलवार की मध्य रात्रि में अज्ञात चोरों ने एक मकान में सोते हुए परिवार को निशाना बनाते हुए चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। चोरों ने सुनियोजित तरीके से रेकी कर घटना को अंजाम दिया है। ग्रामीण रजनीश पुत्र रणजीत के घर को निशाना बनाया है। मकान के अंदर रखी अलमारी से लाखों कीमत के सोने चांदी के आभूषण, एक मोबाइल समेत करीब पन्द्रह हजार रूपये की नकदी पर हाथ साफ किया है।
 
पीड़ित परिवार को घटना की जानकारी बुधवार की सुबह जाग होने पर हुई थी। घर के अंदर सामान बिखरा हुआ जिसे देख परिजनों के होश उड़ गए, घर में रखी अलमारी के लॉक टूटे हुए थे। घर में रखी पन्द्रह हजार रूपये की नकदी एवं दो कानों के कुंड़ल, एक मंगल सूत्र, दो सोने की अंगूठी अन्य कीमती सामान गायब था। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने बड़गांव थाना पुलिस को दी।
 
गांव में पहुंची पुलिस ने चोरी की घटना का बारीकी से निरीक्षण किया उसके बाद पुलिस को घर के पीछे जंगल में कुछ घरेलू सामान भी बिखरा पड़ा मिला। थाना प्रभारी संजीव शर्मा ने बताया पीड़ित मकान मालिक की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल, पुलिस सीसीटीवी फुटेज देखकर अज्ञात चोरों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
10:49 AM, 08-May-2024

2.50 लाख लोगों को 45 दिन नहीं मिलेगा गंगाजल

मई-जून की भीषण गर्मी में शहर की 2.50 लाख आबादी को 45 दिन तक गंगाजल नहीं मिलेगा। इसका पता लगने पर मेरठ नगर निगम के अधिकारियों के पसीने छूट गए। गंगनहर स्थित भोले की झाल पर गंगाजल का 100 एमएलडी का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट है। उत्तराखंड से पानी सप्लाई बंद होने पर दिल्ली-एनसीआर भी प्रभावित होगा। टिहरी में 1000 मेगावाट का प्लांट बन रहा है। इसमें बांध की डाउन स्ट्रीम में भागीरथी नदी समायोजित होगी। इसके चलते 15 मई से 30 जून तक पानी की आपूर्ति बंद की जाएगी।

अपर नगर आयुक्त ममता मालवीय ने बताया कि सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उत्तर प्रदेश के मुख्य अभियंता की ओर से इस बारे में पत्र दिया गया है। शहर में भोले की झाल से गंगाजल की आपूर्ति होती है। नगर निगम प्रयास कर रहा है कि लोगों को अवर जलाशयों, नलकूपों से पानी की सप्लाई और टैंकरों से गली-मोहल्लों में पानी की पूर्ति की जाए। इसके लिए नगर आयुक्त के कैंप कार्यालय पर बैठक हुई और कई जगह अवर जलाशयों से पानी की आपूर्ति की रणनीति बनाई गई।

वहीं, बुधवार को उत्तराखंड में पानी आपूर्ति बंद करने को लेकर बैठक होगी। इसमें डेढ़ महीने पानी आपूर्ति बंद होने पर अंतिम निर्णय होगा। नगर निगम में जलकल विभाग के अवर अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि कई जगह पाइप लाइन न होने के चलते प्लांट से क्षमता से कम गंगाजल मिल पा रहा है। गंगाजल के चार केंद्र विकासपुरी, सर्किट हाउस, शर्मा स्मारक व घंटाघर स्थित टाउन हॉल हैं। 

07:47 AM, 08-May-2024

मनचले से परेशान नौवीं की छात्रा की पढ़ाई छूट गई। आरोप है कि मनचले अब परिवार को जान से मारने और छात्रा के चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी दे रहे हैं। छात्रा के पिता ने ब्रह्मपुरी थाने में आरोपी और उसके अज्ञात दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

ब्रह्मपुरी निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि चूना भट्ठी खत्ता रोड निवासी फरदीन काफी समय से उनकी पुत्री को स्कूल जाते समय परेशान करता था। बदनामी के डर से पुत्री ने किसी को यह बात नहीं बताई। एक दिन आरोपी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर स्कूल से घर आते समय उनकी पुत्री को जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश की। उसने अपनी मां को बताया। 

डर की वजह से परिजनों ने बेटी का स्कूल जाना बंद करा दिया। आरोपी के पिता नसीम से शिकायत की। नसीम ने पुत्र को डांटने की बात कही। इसके बाद वह खत्ता रोड पर अपने परिचित के साथ की दुकान पर बैठे थे। फरदीन अपने एक दोस्त के साथ वहां पहुंचा। गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो गया। 

शोर सुनकर आसपास के लोग इकटठा हो गए। आरोपी ने पुत्री के चेहरे पर तेजाब डालने और परिवार को जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी। सीओ ब्रह्मपुरी संतोष सिंह बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आराेपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

07:24 AM, 08-May-2024

West UP News Live: 17 मई तक भरें यूपी कैटेट प्रवेश परीक्षा के फॉर्म, बच्चों के पास गिरा हाईटेंशन लाइन का तार

मेरठ के लिसाड़ी गेट में पति से झगड़े के बाद एक मां अपनी एक माह की बेटी को पति के घर के बाहर छोड़कर चली गई। बच्ची काफी देर तक धूप में रोती रही। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक मजीद नगर रहने वाले करीम ने बताया कि चार साल पहले उसकी शादी बिजनौर निवासी एक युवती के साथ हुई। उसने मारपीट व दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करवा दिया। समझौते के नाम पर रुपये लेकर फैसला कर लिया था। दूसरे युवक से शादी कर ली। उसके साथ भी कुछ दिन रही। उसके खिलाफ भी दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करवा दिया।

उससे भी समझौते के नाम पर रुपये ठग लिए थे। एक साल पहले वह दुबारा से उसके साथ किराए के मकान में रहने लगी। एक महीने पहले वह अपने पति को छोड़कर मायके चली गई। मंगलवार सुबह वह अपनी एक माह की बेटी को छोड़कर चली गई। उधर, लिसाड़ी गेट इंस्पेक्टर जितेन्द्र सिंह का कहना हैं कि चौकी इंचार्ज को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें