फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेडिकल दवा लेने गए थे, हुए लापता

विज्ञापन
लापता महासिह सैनी।
विज्ञापन
मुंडाली। मेरठ कॉलेज से 31 मई को दवा लेने गया गांव पचगांव पट्टी सांवल निवासी एक व्यक्ति लापता हो गया। परिजनों ने खोजबीन में निराशा हाथ लगने के बाद रविवार को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन

रजपुरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव पचगांव पट्टी सांवल निवासी महासिंह सैनी शुगर की समस्या से ग्रसित होने के कारण 31 मई की सुबह घर से अपने सुपौत्र सुदीश सैनी के साथ मेरठ मेडिकल कॉलेज दवाई लेने के लिए चला। सुपौत्र ने महासिंह सैनी को मेडिकल कॉलेज के गेट पर उतार दिया और आगे चला गया लेकिन शाम तक महासिंह सैनी घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता होने लगी। परिजनों ने रिश्तेदारी, परिचितों और क्षेत्र के गांवों में खोजबीन शुरू की। उन्होंने तेजगढ़ी चौराहा मेरठ पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कराई तो महासिंह सैनी हापुड़ चुंगी की तरफ जाते दिखाई दिए। सुदीश ने अपने दादा के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज करने के लिए भावनपुर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें