फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भामौरी में कहासुनी के बाद दो सगे भाइयों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव भमौरी निवासी बसंत व दीपक सगे भाइयों में किसी बात पर मारपीट हो गई। इसमें दोनों भाई घायल हो गए। थाने पहुंचे घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। बसंत व दीपक में किसी बात पर विवाद चल रहा है। शनिवार देर शाम दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों भाइयों में मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों भाई घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों के बीच बचाव कराया। दोनों पक्ष घायल अवस्था में थाने पहुंचे। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें