फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: संजय वन के पास वेल्डिंग कर्मचारी को पीटा, मोबाइल और नकदी लूटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड पर संजय वन के पास बृहस्पतिवार शाम दोस्तों के साथ जन्मदिन पार्टी मनाकर लौट रहे एक कंपनी के वेल्डिंग कर्मचारी पर दो युवकों ने रास्ता पूछने के बहाने हमला कर दिया। इस दौरान आरोपी युवकों ने उसकी जेब में रखे दो मोबाइल फोन और एक हजार रुपये की नकदी लूट ली। इसके बाद हमलावर भाग निकले। पीड़ित कर्मचारी की ओर से थाने में तहरीर दी गई।
विज्ञापन

परतापुर के रिठानी जीवनपुरी निवासी रिंकू रेलवे रोड स्थित एक कंपनी में वेल्डिंग का काम करता है। थाने में तहरीर देते हुए रिंकू ने बताया कि बृहस्पतिवार को उसके दोस्त का जन्मदिन समारोह था। नवीन मंडी के पास दोस्तों के साथ जन्मदिन समारोह मनाकर वह बाइक से घर लौट रहा था।
दिल्ली रोड पर संजय वन के सामने दो युवक उसके पास पहुंचे और बागपत जाने का रास्ता पूछने लगे। वह रास्ता बताने लगा तो दोनों ने उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान आरोपियों ने उसकी जेब से मोबाइल फोन और नकदी निकाल ली। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि युवक शराब के नशे में था। वह ठीक से जानकारी भी नही दे पाया। सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें