फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जूड़ो में रजत पदक जीतकर घर लौटी छात्रा का स्वागत

विज्ञापन
दौराला - रजत पदक विजेता आराध्या का स्वागत करते। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
दौराला। राजस्थान के गंगानगर स्थित संत इशर सिंह महाराज एकेडमी में आयोजित पांच दिवसीय सीबीएसई नेशनल जूडो चैंपियनशिप में 40 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिभाग करते हुए चौधरी राजपाल सिंह एकेडमी की खिलाड़ी आराध्या भारद्वाज ने रजत पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। पदक जीतकर लौटी खिलाड़ी का सिवाया टोल प्लाजा पर फूलमाला से साथी प्रशिक्षुओं, ग्रामीणों और स्कूल प्रबंधन द्वारा स्वागत किया गया।
विज्ञापन

चौधरी राजपाल सिंह स्पोर्ट्स जूडो एकेडमी के प्रबंधक सतेंद्र सिवाच ने बताया कि एकेडमी की खिलाड़ी आराध्या सिवाच ने सीबीएसई जूडो नेशनल चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन कर अपने भार वर्ग में रजत पदक जीता। आराध्या एमएसबी इंटरनेशनल स्कूल भराला की कक्षा छह की छात्रा है। इस दौरान एथलेटिक्स कोच मनीष सिवाच, बिल्डर संजय शर्मा, गौतम सिवाच, सतीश, अश्वनी शर्मा, वीर चौधरी, मोगली, जुगनू, उधम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें