फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जैन मुनि प्रतीक सागर महाराज को राजकीय अतिथि का दर्जा देने की मांग

Fri, 03 Oct 2025 06:23 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद अरुण गोविल ने सीएम को लिखा पत्र
विज्ञापन

मेरठ। सांसद अरुण गोविल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर जैन मुनि प्रतीक सागर जी महाराज को उत्तर प्रदेश में राजकीय अतिथि का दर्जा प्रदान करने का अनुरोध किया है। सांसद ने कहा कि जैन मुनि अपने चातुर्मास के लिए मेरठ जिले में है और कुछ समय बाद आसपास के जिलों में जनपदों में भी प्रवचन व भ्रमण करेंगे। मुनि श्री के प्रवचनों से समाज में शांति, सद्भावना एवं नैतिक मूल्यों के प्रति जागृति का संचार हो रहा है। उनके प्रवचनों से लोगों को अपने जीवन को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरणा मिल रही है। मध्य प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों में मुनि श्री को राजकीय अतिथि का दर्जा प्रदान किया गया है। सांसद ने यूपी में भी जैन मुनि को राजकीय अतिथि का दर्जा प्रदान करने का अनुरोध किया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें