फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्शल आर्ट में स्वर्ण पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का स्वागत

विज्ञापन
दौराला- मार्शल आर्ट में स्वर्ण पदक जीतकर लौटे ​खिलाड़ियों का किया गया स्वागत। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
दौराला। गाजियाबाद के मोहननगर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस में 12 व 13 अप्रैल को आयोजित हुई 26वीं राष्ट्रीय सीनियर मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में दौराला क्षेत्र के सात खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर स्वर्ण पदक जीता। खिलाड़ियों का रविवार को स्वागत किया गया।
विज्ञापन

कोच नागेंद्र सिंह ने बताया कि सभी खिलाड़ी नगेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मार्शल आर्ट में प्रशिक्षण ले रहे हैं। प्रतियोगिता में खिलाड़ी दौराला निवासी अंश तोमर, सूर्या, उन्नति, डोली, विनायिका, प्रिया व बड़कली निवासी अर्जुन ने शानदार प्रदर्शन किया और सभी ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। रविवार को सभी खिलाड़ी दौराला पहुंचे। दौराला पहुंचने पर खिलाड़ियों का व्यापार संघ अध्यक्ष हरपाल चौहान के नेतृत्व में स्वागत किया गया। व्यापारियों ने विजेताओं का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान मनदीप, राकेश गुप्ता, नवीन, पवन, शिवकुमार, राहुल सोम, दीपक, अनिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें