सरधना। भारतीय मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी को स्पेशल ओलंपियाड भारत खेल मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त संगठन में सदस्य नामित किए जाने पर गांव नानू में स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने पंडित आदेश फौजी को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य और समाज सेवा के लिए शुभकामनाएं दी।
पंडित आदेश फौजी ने कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य जनसेवा है। वह शोषित, पीड़ित और वंचित समाज की आवाज बनकर उनके हितों के लिए कार्य करेंगे।
स्वागत कार्यक्रम में नितिन शर्मा, अंकुर चौहान, भुल्लन भारद्वाज, धीरज फुगाट, प्रदीप शर्मा, गौरव वशिष्ठ, कृष्णपाल फुगाट, मनोज शर्मा, राकेश भारद्वाज, अंकित त्यागी, मुनेश त्यागी, संदीप त्यागी, मोनू प्रजापति और विवेक चौधरी उपस्थित रहे।