फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्वर्ण पदक विजेता अंशिका मुंडालिया का स्वागत

विज्ञापन
पनवाड़ी गांव में स्वर्ण पदक जीतने के बाद अं​शिका मुंडालिया का स्वागत करते हुए रालोद नेता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। नोएडा में आयोजित हुई चार दिवसीय सीबीएसई नॉर्थ जोन वन जूडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर नेशनल के लिए चयनित होने वाली चौधरी राजपाल सिंह जूडो एकेडमी की पनवाड़ी गांव निवासी अंशिका मुंडालिया का पनवाड़ी में रालोद नेताओं ने स्वागत-सम्मान समारोह आयोजित किया। समारोह में स्वर्ण पदक विजेता जूडो खिलाड़ी को रालोद नेताओं ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

रालोद के किसान प्रकोष्ठ के हस्तिनापुर क्षेत्र अध्यक्ष संजय पनवाड़ी ने पदक विजेता जूडो खिलाड़ी और उसके पिता प्रवीण मुंडालिया को सम्मानित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ खेल में भी बच्चों को प्रोत्साहित करें। गांव देहात से ही निकल कर खेल प्रतिभा राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और देश का नाम रोशन करती है। खेल में भविष्य की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने भराला में चौधरी राजपाल सिंह जूडो एकेडमी चला रहे सतेंद्र फौजी की भी खिलाड़ी के पदक जीतने में मुख्य भूमिका बताते हुए क्षेत्र की प्रतिभाओं को तराशने के लिए आभार जताया। इस दौरान बाबूराम प्रजापति, गोविंद प्रजापति, सद्दाम, जोगेंद्र सिंह, सत्यपाल वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें