जानीखुर्द। भोला-मेरठ मार्ग पर स्थित शेखपुरी में रविवार को नंगलामल शुगर मिल के तौल लिपिक पर चार युवकों ने हमलाकर मारपीट कर घायल कर दिया। घायल तौल लिपिक ने घटना की तहरीर जानी थाने में दी है।
कंकरखेड़ा मेरठ निवासी विपिन नंगला मिल में तौल लिपिक तैनात हैं। इस समय उसकी डयूटी चिंदौड़ी गांव के गन्ना केंद्र पर है। रविवार को विपिन गन्ना केंद्र के लिए बाइक पर अपने घर से चला था। भोला मार्ग पर गांव शेखपुरी के पास चार युवकों ने विपिन को रोक लिया। चारों युवकों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस घटना में विपिन घायल हो गया। विपिन ने घटना की आरोपी युवकों के खिलाफ जानी थाने में तहरीर दी है।