फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 अप्रैल से फिर बजेंगी शहर में शहनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
22 अप्रैल से फिर बजेंगी शहर में शहनाई
विज्ञापन

मेरठ। चैत्र नवरात्र समाप्त होते ही शादियों का सीजन शुरू हो जाएगा। 22 अप्रैल को पहला मुहूर्त है। चार माह अप्रैल 2021 से जुलाई 2021 के बीच विवाह समारोहों की धूम रहेगी। इन चार माह में 37 दिन विवाह के लिए शुभ हैं। इनमें 14 मई अक्षय तृतीय का सबसे महत्वपूर्ण मुहूर्त माना जा रहा है।
2021 में इस बार सर्वाधिक विवाह मुहूर्त अप्रैल से जुलाई के बीच ही हैं। अकेले मई में ही विवाह के 16 शुभ मुहूर्त निकल रहे हैं। धर्मगुरुओं के अनुसार इस दिनों में ज्यादातर ग्रह अनुकूल रहेंगे। कुंडलियों के मिलान के बाद मंडपों में विवाह के लिए बुकिंग कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विवाह मुहूर्त
अप्रैल - 22, 24, 25, 26, 27, 28, 29, 30
मई - 1, 2, 7, 8, 9, 13, 14, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 28, 29, 30
जून - 3, 4, 5, 16, 20, 22, 23, 24
जुलाई - 1, 2, 7, 13, 15
---
मंडपों में 2022 तक की बुकिंग
इस बार रिकॉर्ड विवाह का अनुमान इस बात से भी लगाया जा रहा है कि 2021 के साथ ही कुछ मुहूर्त के लिए 2022 की अभी से बुकिंग हो गई है। मंडप एसोसिएशन महामंत्री विपुल सिंघल ने बताया कि अप्रैल और मई के कुछ मुहूर्त में शहर के सभी मंडपों की बुकिंग लगभग फुल हो चुकी हैं। अक्षय तृतीया के लिए अधिक बुकिंग हैं। होटल ब्रेवुरा के संचालक शेखर भल्ला ने बताया कि इस बार वर्ष 2022 के लिए भी कई डेट लोगों ने अभी से बुकिंग कर ली हैं। कंकरखेड़ा बाईपास और गढ़ रोड के मंडपों में नवंबर और दिसंबर तक की बुकिंग कराई गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें