फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: लाॅकडाउन के बीच तीन बरातियों संग दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बिना दहेज के हुई शादी

Sun, 26 Apr 2020 08:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
wedding in lockdown - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मेरठ के दुल्हैड़ा गांव में रविवार को तीन बराती लेकर दूल्हा शादी करने पहुंचा और बिना दान-दहेज के शादी पूरे रीति-रिवाज से की गई। दूल्हे व दुल्हन के परिवार में खुशी का माहौल है। 

विज्ञापन


लॉकडाउन के दौरान तय हुई शादी बिना बैंड-बाजे व बिना दान दहेज के रीति-रिवाज से हो रही हैं। रविवार को दुल्हैड़ा चौहान गांव में दतावली का रहने वाला लुक्स चौहान पुत्र पदम सिंह तीन बराती लेकर दूल्हन आंचल पुत्री वीरेंद्र चौहान के घर पहुंचा।

लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सुबह 5 बजे से 10 बजे के बीच शादी संपन्न हुई। रीति-रिवाज के साथ जयमाला व फेरे की रस्म निभाई गईं। इसके बाद से पहले ही दूल्हा अपने साथ दुल्हन को विदा करके ले गया। 
विज्ञापन


बिना बैंड-बाजे व दान-दहेज के हुई इस शादी की गांव में सराहना हो रही है। दोनों ही परिवारों में समय से शादी होने पर खुशी का माहौल है। दोनों के परिजनों ने दूल्हा दुल्हन को आशीर्वाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें