पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से वेस्ट यूपी में मौसम करवट लेने को तैयार है। हल्की या मध्यम बारिश से मौसम बदलेगा और घने कोहरे से राहत मिलेगी। बुधवार को फुहार पड़ने और एक फरवरी को मध्यम बारिश के आसार हैं।
मंगलवार की सुबह भी घने कोहरे में लिपटी हुई रही। इससे हाईवे पर वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरा छटने के बाद दिन में खिली धूप ने लोगों को सर्दी से राहत दी। सूरज ढलने के बाद शाम को फिर सर्दी ने अपना असर दिखाया। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।