फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP Weather Today :सर्दी का सितम जारी: कोहरे की मोटी चादर से थमी जिंदगी, बढ़ेगी ठंड, आज बारिश के आसार

Sat, 11 Jan 2025 11:01 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

West UP Weather Update Today: पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश के बीच सर्दी कंपकंपी छुुड़ा रही है। अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। अभी ठंड से राहत के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनवरी का दूसरा सप्ताह में भी तेवर अभी ढीले नहीं हुए लगातार ठंड बढ़ती जा रही है सुबह से ही घने कोहरे के बीच शहर वासियों को अपने आगोश में ले लिया सुबह 10 बजे तक भी कोहरा छाया रहा, जिस कारण से दिल्ली-देहरादून हाईवे पर वहां रहते हुए नजर आए लाइट जलाकर वाहनों को निकलना पड़ा।
विज्ञापन


दिन-प्रतिदिन सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री और न्यूनतम 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अभी ठंड का असर बना रहेगा। सुबह के समय कोहरा रहेगा। कोहरे के चलते शुक्रवार को भी वाहन रेंगते हुए नजर आए। शनिवार को कुछ स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं।
 
विज्ञापन

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर
पहाड़ों पर पड़ रही ठंड का ही सामना मेरठ वासियों को भी करना पड़ रहा है। गलन वाली सर्दी के बीच हवा ठंड को और बढ़ा रही है। सुबह दस बजे तक भी कोहरा नहीं हटा और दृश्यता बहुत कम रही।

वहीं, शुक्रवार को शहर का एक्यूआई 167 दर्ज किया गया है। हवा के चलने से प्रदूषण में दो दिन की बढ़ोतरी हुई है। दो दिन से मेरठ का एक्यूआई 167 दर्ज किया गया है। बेगमपुल का 180, दिल्ली रोड 162, गंगागनर 153, जयभीमनगर 134, पल्लवपुरम 214 दर्ज किया गया है।

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि अभी एक सप्ताह तक मौसम ऐसे ही रहेगा। कोहरा और ठंड का असर बना रहेगा। रात में पाला भी पड़ रहा है। लगातार ठंड अभी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें