फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather Update: पश्चिमी यूपी में बारिश ने और बढ़ाई ठंड, मेरठ में 11 जनवरी तक कक्षा आठ तक के स्कूल बंद

Mon, 06 Jan 2025 02:11 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

हिमालयों पर हो रही बर्फबारी और अचानक से चली शीतलहर के बाद से पश्चिम यूपी में  ठंड और बढ़ गई है। बारिश के बाद सर्दी का सितम और बढ़ गया है। ठंड से जहां लोग ठिठुरते नजर आए वहीं, मेरठ में कक्षा आठ तक सभी स्कूल 11 जनवरी तक बंद किए गए हैं।
विज्ञापन
मेरठ में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड से लोगों का हाल बेहाल है। वहीं बारिश के बाद तापमान में और भी गिरावट दर्ज की गई है। कड़ाके की ठंड के चलते जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशा चौधरी ने सभी बोर्डों के स्कूलों में नर्सरी, कक्षा एक से कक्षा आठ तक पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं का सात से 11 जनवरी तक अवकाश घोषित किया है।

विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदल रहा माैसम
पश्चिमी विक्षोभ के चलते एनसीआर में 27 दिसंबर को पूरे दिन बारिश हुई और दिन व रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। धूप न निकलने के कारण हाथ पैर सुन्न व गलन वाली ठंड से राहत नहीं मिल पा रही थी। रविवार सुबह कोहरा छाया रहा। हवा चलने से ठंड तो महसूस हुई मगर गुनगुनी धूप ने बड़ी राहत दी।  वहीं सोेमवार को सुबह से ही बारिश होने लगी, जिससे और ज्यादा ठंड का अहसास हो रहा है। दोपहर को हल्की धूप निकली लेकिन शीतलहर से लोग ठिठुरते रहे।

यह भी पढ़ें:नमो भारत की रफ्तार: 40 मिनट में मेरठ से पहुंचे आनंद विहार, सुविधा के साथ समय की भी बचत

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अगले दो दिन रहेगा कोहरा, सताएगी ठंड
कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि एक दो दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा। सुबह के समय कोहरा छाया रहने की संभावना है, हालांकि धूप निकलने से कोहरा छट जाएगा। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

रविवार को भी तेज हवा चलने से एक्यूआई का स्तर 100 से नीचे आकर 98 दर्ज किया गया। गंगानगर में 78, जयभीमनगर में 87, पल्लवपुरम में 130, दिल्ली रोड 145, बेगमपुल 138 एक्यूआई दर्ज किया गया। अब प्रदूषण का स्तर कम हुआ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें