फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: मेरठ को छोड़कर आसपास के जिलों में बारिश, आसमान पर बादल छाने से मौसम हुआ सुहाना

Sun, 22 Jun 2025 01:32 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ में सुबह से दोपहर तक बादल छाए रहे, वहीं गर्मी से निजात मिली। मौसम विभाग ने दो-तीन दिन तक बारिश का मौसम रहने और बरसात होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में दो घंटे की बारिश के बाद सड़कों पर भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार को उमस भरी भीषण गर्मी के बाद रविवार को सुबह से ही मौसम में काफी बदलाव दिखाई दिया। देखते ही देखते आसमान पर काले बादल छा गए और मौसम बदल गया। आसपास के कई जिलों में बारिश होने लगी। मगर दोपहर तक मेरठ में बादल ही छाए रहे, बारिश का मौसम बना हुआ है, मगर पानी नहीं बरसा। वहीं मौसम खुशनुमा हो गया है और शहर वासियों को बारिश का इंतजार है।
विज्ञापन

 

दोपहर के समय में मेरठ को छोड़कर आसपास के जिलों में अच्छी बारिश होने से मौसम बदल गया है। बारिश ने जहां तापमान को कम किया है, वहीं उमस भरी गर्मी से भी राहत मिली है। रविवार का दिन सुबह से ही काफी राहत भरा दिखाई दिया। भीषण गर्मी से परेशान लोगों ने काफी राहत महसूस की है।
आसमान पर छाए काले बादलों से मौसम बदला हुआ था। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एम शमीम का कहना है कि आगामी दो-तीन दिन तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इससे तापमान में भी गिरावट आएगी और उमस भरी गर्मी से भी राहत मिलेगी।

 
विज्ञापन

बागपत: जिले में रविवार को सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। जिससे गर्मी से कुछ राहत मिली है। मौसम वैज्ञानिकों ने जल्द ही बारिश का अनुमान जताया था, मगर दोपहर तक बारिश नहीं हुई थी।

शामली: सुबह रिमझिम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। सुबह से ही आसमान में बाादल छाये हुए हैं। दोपहर में फिर से बूंदाबांदी शुरू हो गई। अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस कम होकर 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस कम होकर 27 डिग्री रहा। 

मुजफ्फरनगर: जिले में तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश ने गर्मी से राहत दी। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लगातार दो घंटे हुई बारिश से शहर के शिव चौक, अंसारी रोड, गांधी कॉलोनी, परिक्रमा मार्ग की सड़कों पर पानी भर गया। सड़कों पर हुए जलभराव के कारण सुबह दुकानों पर जाने वाले लोगों को मुश्किल का सामना करना पड़ा। वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें