फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: बारिश ने तोड़ा 33 वर्ष का रिकॉर्ड, आज ऐसा रहेगा माैसम, नर्सरी से आठवीं तक के सभी स्कूल बंद

Sat, 28 Dec 2024 11:28 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

हिमालयों पर हो रही बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पश्चिम यूपी में बारिश ने ठंड और बढ़ा दी है। पिछले 33 वर्षों में दिसंबर में एक दिन में पहली बार इतनी बारिश हुई है। माैसम विशेषज्ञ आज भी बारिश के आसार जता रहे हैं।
विज्ञापन
हाईकोर्ट रेलवे ओवर ब्रिज के पास भरा बारिश का पानी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमालय क्षेत्र पर बने नए पश्चिमी विक्षोभ का असर मैदानी क्षेत्रों में भी दिखाई दे रहा है। शुक्रवार को पूरे दिन झमाझम बारिश हुई। दिसंबर में एक दिन बारिश ने पिछले 33 वर्ष का रिकाॅर्ड तोड़ दिया है। बारिश 12 घंटे में करीब 30.4 मिमी दर्ज की गई है। शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। फाल्ट के कारण आधे शहर को 11 घंटे तक बिजली नहीं मिली। लोग पीने के पानी को भी तरस गए। अगले 24 घंटे तक बारिश के आसार हैं। आज नर्सरी से आठवीं तक के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह पांच बजे से लगातार बारिश हो रही है। दिन में भी कई बार अंधेरा छा गया, जिस कारण वाहन स्वामियों को भी लाइट जलाकर गुजरना पड़ा। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 14.1 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि आज भी मेरठ समेत आसपास में बारिश होने के आसार हैं। दो दिन तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश होगी।
 

पिछले 33 वर्षाें में हुई बारिश
वर्ष बारिश मिमी. में
2024 30.4
2023 00
2022 00
2021 7
2020 5
2019 00
2018 7.2
2017 00
2016 5.8
2015 00
2014 2
2013 00
2012 11
2011 4.6
2010 3.6
2009 00
2008 00
2007 5.6
2006 13.5
 
वर्ष बारिश मिमी में
2006 13.5
2005 10.4
2004 00
2003 1.6
2002 8.4
2001 3.9
2000 12
1999 00
1998 2
1997 7
1996 00
1995 15
1994 4
1993 10
1992 8
विज्ञापन

एक्यूआई में हुई बढ़ोतरी
बारिश के बाद शुक्रवार को मेरठ के एयर क्वालिटी इंडेक्स में बढ़ोतरी हुई है। मेरठ का एक्यूआई 197 से 231 दर्ज किया गया। गंगानगर 243, जयभीमनगर 221, पल्लवपुरम 230, बेगमपुल 212, दिल्ली रोड 230 दर्ज किया गया।

फसलों के लिए अच्छी है बारिश
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. आरएस सेंगर का कहना है कि इस समय बारिश से गन्ना, गेहूं, आलू, चना, सरसों, मटर, मूली आदि फसलों के लिए लाभकारी होती है। इस समय बारिश से बारिश के साथ नाइट्रोजन मिलती है, जो सिंचाई वाले जल से ज्यादा अच्छी रहती है।

आज बंद रहेंगे नर्सरी से कक्षा आठ तक के स्कूल
जनपद में हो रही बरसात व अत्यधिक ठंड होने के कारण नर्सरी से लेकर कक्षा आठ तक के स्कूल 28 दिसंबर को बंद रहेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशा चौधरी के अनुसार, जिलाधिकारी द्वारा दिए निर्देश पर सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त एवं अन्य बोर्ड से संबद्ध (नर्सरी से कक्षा 8 तक) विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। परिषदीय विद्यालयों में चल रहे अर्धवार्षिक परीक्षा अवकाश के बाद विद्यालय खुलने पर कराई जाएंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें