फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News:राज्यरानी, जनसाधारण समेत 26 ट्रेनें रहेंगी रद्द, चार ट्रेनों का बदलेगा रूट, 30 पहले ही निरस्त

Sat, 28 Dec 2024 11:01 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

कोहरे के कारण 30 ट्रेनें जहां पहले ही रद्द चल रही हैं, वहीं राज्यरानी और जनसाधारण समेत 26 ट्रेनें और रद्द रहेंगी।
विज्ञापन
ट्रेनें रद्द। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोहरे के कारण पहले ही 30 ट्रेनें रद्द हैं। अब बालामऊ स्टेशन की यार्ड रिमॉडलिंग के कारण 26 और ट्रेनें रद्द की गई हैं। इनमें राज्यरानी एक्सप्रेस, जनसाधारण एक्सप्रेस आदि शामिल हैं। ये ट्रेंने एक जनवरी से 19 फरवरी तक अलग-अलग तारीखों में निरस्त रहेंगी। इनके अलावा नौचंदी एक्सप्रेस, गरीबरथ एक्सप्रेस समेत चार ट्रेनों का रूट बदला गया है। हावड़ा तक जाने वाली कुंभ एक्सप्रेस 15 से 18 फरवरी तक लखनऊ तक ही चलेगी।

विज्ञापन

 

इन ट्रेनों के निरस्त, रूट डायवर्जन व अल्प दूरी के लिए चलने से करीब 35 हजार यात्रियों का सफर प्रभावित होगा। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि (12203-04) सहरसा-अमृतसर-सहरसा गरीबरथ एक्सप्रेस नौ से 17 फरवरी तक गोरकफुर, सीतापुर, शाहजहांपुर होते हुए चलेगी।

यह ट्रेन लखनऊ व हरदोई स्टेशन पर नहीं रुकेगी। (12557-58) मुजफ्फरपुर-आनंदविहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस 15 से 18 फरवरी तक गोंडा, सीतापुर, शाहजहांपुर होकर चलेगी। नौचंदी एक्सप्रेस 14 से 18 फरवरी तक लखनऊ-कानपुर-खुर्जा-हापुड़ होकर चलेगी। इसी तरह (22446) अमृतसर-कानपुर एक्सप्रेस 1- फरवरी को बालामऊ-लखनऊ होकर चलेगी।
विज्ञापन

इन ट्रेनों को किया गया निरस्त
ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम कब रहेगी रद्द
22453-54 राज्यरानी एक्सप्रेस 14 से 19 फरवरी

14235-36 बनारस-बरेली-बनारस 14 से 19 फरवरी
15119-20 जनता एक्सप्रेस 14 से 17 फरवरी

13257-58 जनसाधारण एक्सप्रेस 14 से 19 फरवरी
15127-28 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 15 से 18 फरवरी

15623-24 भगत की कोठी-कामख्या एक्सप्रेस 14 व 18 फरवरी
13005-06 पंजाब मेल एक्सप्रेस 12 से 18 फरवरी

12355-56 अर्चना एक्सप्रेस 15 व 16 फरवरी
22355-56 पटना-चंडीगढ़-पटना एक्सप्रेस 16 व 17 फरवरी

20939-40 साबरमती-सुल्तानपुर एक्सप्रेस 18 व 19 फरवरी
22489-90 मेरठ-लखनऊ वंदेभारत 7 से 19 फरवरी

13307-08 गंगा सतलुज एक्सप्रेस 12 से 18 फरवरी
12469-70 कानपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 1 जनवरी से 19 फरवरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें