फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: सितंबर में गर्मी ने किया हलकान, बारिश दूर, सबसे गर्म रहा सोमवार का दिन  

Mon, 21 Sep 2020 07:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

गर्मी से न दिन में चैन है और न रात में आराम है। सामान्य से ऊपर चल रहा तापमान गर्मी का अहसास बढ़ा रहा है। सेमवार का दिन सितंबर में सबसे गर्म रहा है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो मानसून के विदा होने से पहले एक बारिश से राहत मिल सकती है। हालांकि अभी मजबूत सिस्टम नहीं बना हुआ है।

विज्ञापन

 
वेस्ट यूपी में गर्मी का पारा चढ़ता जा रहा है। पूरा सितंबर बीतने को है, लेकिन गर्मी के तेवर अभी तक कम नहीं हुए हैं। गर्मी का आलम ऐसा है कि अभी भी राहत नहीं मिल रही है।

पिछले वर्षो में इन दिनों तक आते हुए मौसम के तेवर ढीले हो जाते हैं, लेकिन इस बार तो मौसम के तेवर अभी भी जून और जुलाई जैसे दिख रहे हैं। जिस कारण से अभी तक राहत नहीं मिल रही है। उमस का असर भी बढ़ रहा है और नमी खत्म होती जा रही है। गर्मी का असर इतना है कि दिन और रात में भी हाल बेहाल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहरवासियों के पसीने छूट रहे। पिछले दो दिन से गर्मी का असर ज्यादा है। सोमवार को भी मौसम का मिजाज दिन भर गर्म बना रहा। शाम के समय भी राहत नहीं मिल रही थी। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।  

अधिकतम आद्रता 81 व न्यूनतम 55 प्रतिशत दर्ज की गई। मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 165 रिकाॅर्ड किया गया। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. यूपी शाही का कहना है कि सितंबर में सोमवार का दिन सबसे गर्म रहा है।

अभी इस सप्ताह गर्मी का असर ऐसे बना रहेगा। मानसून के लौटने से पहले मजबूत सिस्टम बनता है तो बारिश के आसार बन सकते हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले दो दिन में हल्की बंूदाबांदी की संभावना जताई है।

सूर्योदय कल- 6.07 

शहर में पाल्यूशन का लेवल 
गंगानगर        140 
पल्लवपुरम     149 
जयभीमनगर    131 
केसरगंज       165 

पिछले 6 दिन का तापमान-
तारीख अधिकतम न्यूनतम 

16       36.0     26.3 
17       36.0     26.8 
18      36.7      27.2 
19      36.0      25.9 
20      36.2      25.6
21       37.0     26.5

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें