पश्चिमी यूपी के ज्यादत हिस्सों में बारिश के बाद शनिवार को दूसरे दिन भी सुबह से ही मौसम साफ रहा। बीच बीच में आसमान में काले बादल छाए परंतु बारिश से मायूसी ही मिली। सुबह से ही चटख धूप निकलने से उमस में बढ़ोतरी हुई। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि 25 अगस्त तक मौसम शुष्क बना रहेगा।
बुधवार एवं गुरुवार को दिनभर बारिश होने से मौसम सुहाना रहा। इससे तापमान में गिरावट एवं उमस से राहत मिली थी। शनिवार को भी सुबह से चटख धूप निकली। जिससे तापमान में बढ़ोतरी हुई। वहीं, उमस में भी इजाफा हुआ। जिससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा।