विशेषज्ञों का कहना है कि अधिक गर्मी के कारण खेतों की नमी तेजी से कम हो रही है, जिससे फसल के विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और उत्पादन घटने की आशंका बढ़ जाती है।
मौसम विभाग के अनुसार यदि आने वाले दिनों में तापमान इसी तरह बढ़ता रहा, तो गेहूं समेत अन्य रबी फसलों पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है।
किसानों को दी ये सलाह
कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सुझाव दिया है कि समय-समय पर फसल की सिंचाई करें। खेतों की नमी बनाए रखें। फसल की नियमित निगरानी करें। तापमान में अचानक बदलाव पर तुरंत कृषि विशेषज्ञ से सलाह लें।