फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: गलन भरी ठंड ने कंपकंपाया, धूप निकली पर शीतलहर ने ठिठुराया, देखें कब मिलेगी राहत

Thu, 18 Jan 2024 04:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में बुधवार को सुबह के समय कोहरा नहीं रहा लेकिन, ठंड से लोगों के हाथ-पैर सुन्न रहे। वहीं, साफ मौसम होने के चलते आज धूप जल्दी निकल गई है। पश्चिमी यूपी के अन्य जिलों में भी बुधवार को कोहरा कम रहा है।
विज्ञापन
Winter in UP - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार को सुबह घने कोहने के बाद दिन में निकली धूप से शहरवासियों को ठंड से कुछ राहत मिली। दिन के अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों की माने तो 20 जनवरी तक दिन में धूप निकलने से ठंड से हल्की राहत महसूस होगी।

विज्ञापन


जनवरी की शुरुआत से ही कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। गलन मभरी ठंड से शहरवासी परेशान हैं। मंगलवार को दिनभर शीतलहर व कोहरे के चलते मेरठ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा था। अधिकतम तापमान 12 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। बुधवार को भी सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। लेकिन 11 बजे के बाद खिली धूप से ठंड में कुछ राहत मिली।

इससे दिन का अधिकतम तापमान 3.7 डिग्री बढ़कर 15.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि बृहस्पतिवार से सुबह के समय कोहरा व शीतलहर का प्रकोप दिखाई देगा, लेकिन दिन में धूप निकलने से ठंड से कुछ राहत मिलेगी। 20 जनवरी तक एसे ही मौसम के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

200 से नीचे आया एक्यूआई
मोदीपुरम। शीतलहर के चलने से मेरठ का प्रदूषण भी घटा है। बुधवार को एक्यूआई का स्तर घटकर 200 से नीचे आ गया। मंगलवार के एक्यूआई 213 के मुकाबले बुधवार को एक्यूआई का स्तर 190 दर्ज किया गया। जयभीमनगर में 152ए गंगानगर में 222ए पल्लवपुरम में 195ए दिल्ली रोड पर 210ए हापुड़ चौराहे पर 195 एक्यूआई का स्तर दर्ज किया गया। 
 
कोहरे के चलते डिवाइडर से टकराया कैंटर, चालक घायल
हाईवे स्थित पल्हैड़ा के पास मंगलवार देर रात एक आयशर कैंटर कोहरे के चलते डिवाइडर से टकरा गया, जिस कारण चालक कैंटर में फंस गया और बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को बाहर निकाला और अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।

दिल्ली के नंदपुरी निवासी आयशर कैंटर चालक अमित कुमार मंगलवार देर रात हरिद्वार की ओर से मेरठ की ओर जा रहा था। तेज कोहरे के कारण पल्हैड़ा के पास पहुंचते ही हाईवे पर डिवाइडर चालक को दिखाई नहीं दिया, जिस कारण आयशर कैंटर डिवाइडर से टकरा गया। डिवाइडर से टकराने के कारण कैंटर चालक अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह चालक को कैंटर से बाहर निकाला और निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें