फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: पश्चिमी यूपी में मौसम हुआ सुहाना, झमाझम हुई बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत

Thu, 28 Jul 2022 07:45 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

पश्चिमी यूपी के जिलों में दो दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। वहीं बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया है और लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है।
विज्ञापन
बारिश। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी यूपी में गुरुवार को मौसम सुहाना हो गया। मेरठ में गुरुवार शाम को झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं बारिश होने से फसलों को भी फायदा होगा। हालांकि बारिश होने से मेरठ शहर में कई जगहों पर जल-भराव भी हो गया, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन


बारिश से गिरा तापमान, मौसम रहा सुहाना
मेरठ में बुधवार को भी सुबह व दोपहर में बारिश हुई। जिससे तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। बुधवार को भी सुबह से ही मौसम में बदलाव देखने को मिला। सुबह के समय में हल्की बूंदाबांदी हुई और दोपहर में बदरा जमकर बरसे। तापमान फिर से 30 डिग्री के पास पहुंच गया। 

मौसम विशेषज्ञ डॉ. एन सुभाष ने बताया था कि गुरुवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भारत की दिलचस्प कहानी: 75 साल पुराना तिरंगा देख आंखों में आ गए आंसू, हस्तिनापुर के परिवार को आप भी करेंगे सलाम

वहीं, एक्यूआई के स्तर में भी सुधार रहा। मेरठ का एक्यूआई स्तर 35, बागपत का 34, गाजियाबाद का 66, मुजफ्फरनगर का 67 व शामली का 60 दर्ज किया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें